फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार्यकर्ताओं को धन्यवाद देने 22 को फिर गुजरात दौरे पर जाएंगे राहुल गांधी

Tue, 19 Dec 2017 08:33 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
rahul gandhi
विज्ञापन
गुजरात में मिली हार को नजरअंदाज कर कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी पार्टी के बेहतर प्रदर्शन के लिए कार्यकर्ताओं और मतदाताओं को धन्यवाद देने 22 को अहमदाबाद जाएंगे। सूत्रों की मानें तो राहुल सोमनाथ मंदिर में दर्शन के लिए भी जा सकते हैं। 
विज्ञापन


पढे़ें- गुजरात के चुनाव नतीजों पर बोले राहुल गांधी- पीएम मोदी के गुस्से को हराएगा प्यार

सोमनाथ की चारों सीटें कांग्रेस ने जीती हैं। राहुल के हिमाचल जाने का कार्यक्रम भी तैयार किया जा रहा है। दरअसल, गुजरात प्रदेश कांग्रेस ने चुनाव नतीजों की समीक्षा के लिए तीन दिवसीय बैठक बुलाई है। 20, 21 और 22 को राज्य के विभिन्न हिस्सों और विधानसभाओं के नतीजों पर कार्यकर्ता अपनी रिपोर्ट पेश करेंगे। 

कांग्रेस उन कारणों की पड़ताल भी करना चाहती है कि जहां मामूली अंतर से उसकी हार हुई है। राहुल बैठक के आखिरी दिन पहुंचेंगे और कार्यकर्ताओं को संबोधित भी करेंगे। 
विज्ञापन

गुजरात में तीन मुस्लिम उम्मीदवार जीते तीन मुस्लिम उम्मीदवार जीत दर्ज कर इस बार गुजरात विधानसभा पहुंचने में कामयाब रहे हैं। जबकि पिछली बार दो मुस्लिम विधायक बनने में कामयाब रहे थे। इस बार चुनाव जीतने वाले तीनों मुस्लिम उम्मीदवार कांग्रेसी हैं। कांग्रेस ने छह मुस्लिम उम्मीदवारों को टिकट दिया था, जिनमें से तीन शहरी सीटें थीं। 

इन उम्मीदवारों ने जमालपुर-खाड़िया, अहमदाबाद के दरियापुर और राजकोट के वानकानेर में जीत दर्ज की। जबकि सुरत पश्चिम, भरुच के वगरा और भुज के आरपीटी भुज में भाजपा से हार गए। जीत दर्ज करने वाले वानकानेर के जावेद पीरजादा, दरियापुर के गयासुद्दीन शेख और जमालपुर खाड़िया के इमरान शामिल हैं। इमरान ने यह सीट भाजपा से छीनी है।

 वहीं गुजरात में पहली बार चुनाव लड़ने उतरी आम आदमी पार्टी ने वानकानेर से उस्मान गानी को टिकट दिया, लेकिन वह सिर्फ 2808 वोट पाने में कामयाब रहे। भाजपा ने इस बाद राज्य विधानसभा चुनाव में किसी मुस्लिम उम्मीदवार को टिकट नहीं दिया था। जबकि राज्य में मुस्लिम आबादी 9.67 फीसदी है। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें