फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नोटबंदी के बाद ई-ट्रांजेक्शन में दक्षिण भारत सबसे आगे

Wed, 04 Jan 2017 04:46 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
ई-ट्रांसेक्शन
विज्ञापन
नोटबंदी के फैसले के बाद ई-ट्रांजेक्शन के मामले में उत्तर भारत के राज्यों के मुकाबले दक्षिण भारत के राज्य आगे रहे। इलेक्ट्रॉनिकी व सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय के मुताबिक, गत 8 नवंबर से 3 जनवरी, 2017 तक देश भर में प्रति 1,000 की आबादी पर 22,733.2 ई-ट्रांजेक्शन किए गए। पिछले साल 8 सितंबर से लेकर 8 नवंबर के बीच प्रति 1,000 की जनसंख्या पर 17,437 ई-ट्रांजेक्शन हुए।
विज्ञापन


मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक, गत नवंबर व दिसंबर महीने में उत्तर प्रदेश में प्रति 1,000 की जनसंख्या पर मात्र 293.30 ई-ट्रांजेक्शन किए गए। इस दौरान राजस्थान में 278, पंजाब में 153, उत्तराखंड में 199 तो हरियाणा में 688.20 ई-ट्रांजेक्शन हुए। वहीं इस अवधि में आंध्र प्रदेश में प्रति 1,000 की जनसंख्या पर 980.40, केरल में 2,036, गुजरात में 1,311.90, तेलंगाना में 2,790.70 तो तमिलनाडु में 545.30 ई-ट्रांजेक्शन किए गए। 

सरकारी आंकड़ों के मुताबिक, गत सितंबर-अक्तूबर के मुकाबले नवंबर में लगभग सभी राज्यों के ई-ट्रांजेक्शन में अच्छी बढ़ोतरी रही। पिछले साल अगस्त व सितंबर में उत्तराखंड में प्रति 1,000 व्यक्ति पर मात्र 88 ई-ट्रांजेक्शन हुए, जबकि गत नवंबर-दिसंबर में यह ट्रांजेक्शन बढ़कर 199 हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें