फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेस के बाद अब एनसीपी नेता ने संसद का सत्र बुलाने की मांग की, कहा-किसानों और वैक्सीन पर हो चर्चा

Thu, 03 Dec 2020 04:46 PM IST
दीप्ति मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
विज्ञापन
एनसीपी के वरिष्ठ नेता नवाब मलिक - फोटो : ANI
विज्ञापन

कांग्रेस के बाद गुरुवार को एनसीपी ने भी संसद का शीतकालीन सत्र बुलाने की मांग की है। महाराष्ट्र के मंत्री और एनसीपी नेता नवाब मलिक ने कहा कि अधीर रंजन चौधरी ने जो संसद सत्र बुलाए जाने की मांग की है, वह पूरी तरह जायज है। संसद का सत्र बुलाया जाना चाहिए, इसमें कोरोना वैक्सीन और किसानों के मुद्दे पर चर्चा होनी चाहिए। मलिक ने कहा कि संसद सत्र को रोके जाना किसी भी तरह जायज नहीं है।

विज्ञापन




नवाब मलिक ने कहा कि स्वास्थ्य सचिव का कहना है कि उन्होंने कभी नहीं कहा कि कोरोना की वैक्सीन सभी को लगाई जाएगी। मलिक ने सवाल पूछते हुए कहा कि क्या कोविड वैक्सीन मुफ्त में लगाई जाएगी। उन्होंने कहा कि सरकार को किसानों और कोरोना वैक्सीन के मुद्दों को लेकर संसद का सत्र बुलाना चाहिए।



बता दें कि किसानों के विरोध प्रदर्शन के बीच कांग्रेस ने बुधवार को केंद्र से संसद का शीतकालीन सत्र बुलाने के लिए कहा था। कांग्रेस नेता मनीष तिवारी ने सरकार से बिना किसी देरी के सत्र बुलाने की मांग की। मनीष तिवारी ने ट्वीट किया, ''किसानों ने दिल्ली को घेर लिया है, अर्थव्यवस्था आधिकारिक तौर पर मंदी में है। सरकार को बिना देरी किए संसद का शीतकालीन सत्र जल्द से जल्द आयोजित करने की जरूरत है।'' कांग्रेस की यह मांग केंद्र सरकार और 32 किसान यूनियन नेताओं के बीच वार्ता के एक दिन बाद आई। 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें