फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुजरात चुनाव: बीजेपी ने 14 विधायकों की टिकट काटी, कई बड़े नेता भी शामिल

Tue, 21 Nov 2017 08:26 AM IST
टीम डिजिटल अमर उजाला
विज्ञापन
बीजेपी - फोटो : FILE PHOTO
विज्ञापन
गुजरात विधानसभा चुनाव के लिए कमर कस चुकी भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने राज्य में चुनाव के पहले फेज के लिए 89 उम्मीदवार मैदान में उतार दिए हैं। टिकट बंटवारे को लेकर सख्ती बरत रही भाजपा ने इस बार कई बड़े नेताओं समेत विधायकों को पत्ता साफ किया है। 
विज्ञापन


टाइम्स ऑफ इंडिया की खबर के मुताबिक करीब 14 ऐसे विधायक है, जिन्हें हाईकमान ने चुनावी मैदान में फिर से उतरने का मौका नहीं दिया है। टिकट न मिलने वालों की लिस्ट में राज्य के जल संसाधन मंत्री नानू वनानी, पंचायती मंत्री जयंती कवाड़िया और कृषी मंत्री वल्लभ वघासिया भी शामिल हैं।

राज्म की महिला एवं बाल विकास मंत्री वसुबेन त्रिवेदी और पूर्व सिंचाई मंत्री नरोत्तम पटेल को टिकट नहीं दी गई है। त्रिवेदी की जहग पूर्व प्रदेश अध्यक्ष आर सी फालदू और पटेल की सीट पर विवेक पटेल को टिकट दी गई है।
विज्ञापन


पढ़ें: बिहार BJP के अध्यक्ष बोले- काट दिए जाएंगे PM मोदी की तरफ उठने वाले हाथ

राज्य की पूर्व सीएम आनंदीबेन पटेल की बेटी अनार का माना जा रहा था कि वे नवसारी से चुनाव लड़ेंगी, लेकिन इस सीट पर विधायक पीयूष देसाई उतरने की तैयारी कर रहे हैं। एक आकंड़ा यह भी सामने आया है कि बीजेपी ने 135 उम्मीदवारों की तीन लिस्ट जारी की है, लेकिन इनमें सिर्फ 9 महिलाएं शामलि हैं। वहीं अन्य पिछड़ा वर्ग के 41 और पाटीदार 34 सीटों पर चुनाव लड़ेंगे। साथ ही बीजेपी ने अपनी लिस्ट में एक भी मुस्लिम उम्मीदवार को टिकट नहीं दी है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें