डेरा प्रमुख बाबा राम रहीम को साध्वी से रेप केस में दोषी करार दिए जाने के बाद पंचकूला और उससे जुड़े इलाकों में डेरा समर्थकों का उपद्रव शुरू हो गया है। फैसले के बाद बेकाबू हुए समर्थकों ने पत्थरों और लाठी-डंडों से मीडिया और सुरक्षाबलों पर हमला कर दिया है। हिंसा में अब तक 30 लोगों के मौत हो चुकी है। वहीं 250 घ्ाायल हुए हैं। घ्ाायलों को पंचकूला के सेक्टर-6 जनरल हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। वहीं अब तक 1000 प्रदर्शनकारियों को पुलिस हिरासत में लिया गया है। पंचकूला के बाद पंजाब में स्थिति तनावपूर्ण है। भड़की हिंसा और उत्पात के कारण पंजाब सरकार ने दस जिलों में शांति बनाए रखने के लिए सेना बुला ली है।
LIVE UPDATES:
>इस मामले में डीजी जेल, केपी सिंह का कहना है कि राम रहीम को जेल में कोई विशेष सुविधा नहीं दी गई है। उन्हें एक समान्य कैदी के रूप में रखा जा रहा है। उन्हें कोई अटेंडेंट नहीं उपलब्ध कराया गया है। उनके सेल में एसी भी नहीं है। उन्होंने जेल में राम रहीम को मिल रहे स्पेशल ट्रिटमेंट की खबर को खारिज करते हुए कहा कि मैं यह स्पष्ट करता हूं कि राम रहीम को कोई गेस्ट हाउस में नहीं बल्कि उन्हें सुनारिया जेल में रखा गया है।
Some channels & papers reporting on special treatment to #RamRahim. I clarify he is in Sunaria Jail, not in a guesthouse-DG Prisons(Haryana) pic.twitter.com/GMDnqpImxB
— ANI (@ANI) August 26, 2017
Some channels & papers reporting on special treatment to #RamRahim. I clarify he is in Sunaria Jail, not in a guesthouse-DG Prisons(Haryana) pic.twitter.com/GMDnqpImxB
— ANI (@ANI) August 26, 2017
> राम रहीम को रात 9.40 बजे गेस्ट हाउस से रोहतक जेल ले जाया गया जहां उसे स्पेशल सेल में रखा गया। बता दें कि राम रहीम को जेल में एक सहायक भी दिया गया है। खबर है कि डेरा प्रमुख पूरी रात जेल में इधर से उधर टहलता नजर आया।
> पंचकूला में भड़की हिंसा और उत्पात के बाद हरियाणा पुलिस के डीजीपी बीएस संधू ने प्रेस काफ्रेंस कर प्रदेश के ताजा हालात के बारे में जानकारी दी। DGP बीएस संधू ने कहा कि स्थिति अब नियंत्रण में है।
Panchkula is completely peaceful at the moment, flag marches conducted: DGP Haryana, BS Sandhu #RamRahimSingh pic.twitter.com/MJuoZW1694
— ANI (@ANI) August 25, 2017
>हिंसा को लेकर सीएम खट्टर ने कहा कि उसके खिलाफ कानून को हाथ में लेने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने हिंसा से निपटने के लिए पूरा बंदोबस्त कर लिया है।
Haryana Government had made complete arrangements; the mob was really huge: Manohar Lal Khattar, Haryana CM #RamRahimVerdict pic.twitter.com/qE7ie3WYqY
— ANI (@ANI) August 25, 2017
> हिंसा भड़कने के बाद पंजाब के संगरुर और मोगा जिले में कर्फ्यू लगा दिया गया है।
#RamRahimVerdict: Curfew imposed in Punjab's Sangrur and Moga districts.
— ANI (@ANI) August 25, 2017
> गृह मंत्रालय के सूत्रों के मुताबिक, कल गृह मंत्री राजनाथ सिंह के आवास पर हाई लेवल मीटिंग बुलाई गई है।
High level meeting called at HM's residence tomorrow. Home Secy & others senior officials will also be present: MHA Sources #RamRahimVerdict
— ANI (@ANI) August 25, 2017
> हम किसी को भी कानून हाथ में लेने नहीं देंगे। पुलिस बिगड़े हालातों पर काबू पाने की कोशिश कर रह हैं- आईजीपी, सिरसा
We'll not let anybody disturb our law & order. We are assessing situation & all points to city are completely sealed: IGP AS Dhillon #Sirsa pic.twitter.com/HpH97EsdVn
— ANI (@ANI) August 25, 2017
> कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी ने पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह से राज्य में जारी हिंसा को लेकर बात की।
Sonia Gandhi spoke to Punjab CM Amarinder Singh over violence post #RamRahimSingh's conviction.
— ANI (@ANI) August 25, 2017
> राम रहीम पर आए फैसले के बाद हिंसा और संपत्ति को नुकसान पहुंचाना निंदनीय है। मेरी नागरिकों से अपील है कि वह शांति बनाए रखें- राष्ट्रपति कोविंद
Violence, damage to public property after court verdict is condemnable;appeal citizens to maintain peace,tweets Pres Kovind #RamRahimVerdict
— ANI (@ANI) August 25, 2017
> राजस्थान: डेरा समर्थकों ने श्रीगंगानगर में पॉवर स्टेशन ऑफिस और वहां खड़ी गाड़ियों आग लगा दी।
Rajasthan: Dera supporters set power sub-station office on fire in Sriganganagar,vehicle at sub-station premises also torched #RamRahimSingh pic.twitter.com/96GMb8suy3
— ANI (@ANI) August 25, 2017
> हरियाणा सरकार के एडिशनल चीफ सेक्रेटरी ने कहा कि हिंसा में शामिल लोगों की पहचान कर ली गई है। इनके खिलाफ सख्त एक्शन लिया जाएगा। ज्यादात्तर प्रदर्शनकारियों को शहर से बाहर कर दिया गया है। वहीं मेरी डेरा समर्थकों से अपील है कि संयम रखें यह उनकी ड्यूटी है कि वह कानून का सम्मान करें।
Protesters identified. We have video footage&strict action will be taken against them. Most of the protesters ousted from city: Ram Niwas pic.twitter.com/GxdPHyzOqE
— ANI (@ANI) August 25, 2017
I appeal Dera supporters to stay calm & deter the protesters. It is their duty too to maintain law & order: Addl. Chief Secy to Haryana Govt pic.twitter.com/9PDd4K298t
— ANI (@ANI) August 25, 2017
> उत्तर प्रदेश के शामली में धारा 144 लागू कर दी गई है।
Section 144 has also been imposed in Uttar Pradesh's Shamli #RamRahimVerdict
— ANI UP (@ANINewsUP) August 25, 2017
> हिंसा में मरने वालों की संख्या 25 तक पहुंच चुकी है। वहीं 200 से ज्यादा घायल बताए जा रहे हैं।
> हरियाणा के सिरसा में पुलिस ने फ्लैग मार्च किया।
Police carried out Flag March in Haryana's Sirsa after #RamRahimSingh's conviction. pic.twitter.com/dZu7bbtW94
— ANI (@ANI) August 25, 2017
> हमारे साथ अन्याय हुआ है, हम इसकी अपील करेंगे। हमारे साथ वही हुआ है जो इतिहास में गुरुओं के साथ हुआ था: डेरा सच्चा सौदा के प्रवक्ता
Hamare saath anyay hua hai, hum iski appeal karenge. Hamare saath wahi hua hai jo itihaas mein guruon ke saath hua: Dera Sacha Sauda Spox
— ANI (@ANI) August 25, 2017
> पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट ने बाबा राम रहीम की संपत्ति जब्त करने का आदेश दिया। साथ ही कहा कि उनकी संपत्ति को बेचकर नुकसान की भरपाई हो।
Punjab and Haryana High Court says properties of #RamRahimSingh should be attached to pay for the losses due to violence.
— ANI (@ANI) August 25, 2017
> दिल्ली में कई जगहों पर हिंसा भड़कने के बाद बीजेपी हेडक्वॉटर की सिक्योरिटी बढ़ा दी गई है।
Security at Delhi BJP HQ increased post violence at various places after #RamRahimSingh's conviction.
— ANI (@ANI) August 25, 2017
> हिंसा में 12 लोग मारे गए हैं वहीं 100 से ज्यादा लोगों घायल बताए जा रहे हैं।
#FLASH: 12 dead, at least 100 injured in violent protests in Panchkula #RamRahimVerdict pic.twitter.com/uMbiFTfvpZ
— ANI (@ANI) August 25, 2017
> दिल्ली के आनंद विहार में रीवा एक्सप्रेस के डिब्बों में आग लगा दी गई है।
> दिल्ली में के मंगोलपुरी, आनंद विहार समेत सात जगहों पर भड़की हिंसा, डीटीसी की दो बसों में लगाई आग।
> दिल्ली के रेलवे स्टेशनों की सुरक्षा बढ़ा दी गई है।
Security tightened at railway stations in Delhi post rape conviction of Dera Chief #RamRahimSingh: Northern Railway Spox Neeraj Sharma
— ANI (@ANI) August 25, 2017
> दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की है।
I urge everyone to stay calm and maintain peace
— Arvind Kejriwal (@ArvindKejriwal) August 25, 2017
> हरियाणा के सीएम ने कहा कि उन्होंने गृहमंत्री राजनाथ सिंह को हालातों की जानकारी दी है और उपद्रवियों के खिलाफ सख्त एक्शन लिया जाएगा।
Briefed Rajnath ji. Situation being monitoring extensively, strict action will be taken against those who try to disrupt peace: Haryana CM
— ANI (@ANI) August 25, 2017
#RamRahimVerdict: At least 70 people injured in violent protests in Panchkula, admitted in Sector 6 General Hospital #Haryana
— ANI (@ANI) August 25, 2017
-पंचकूला के रिहायशी इलाकों में घुसे राम रहीम समर्थक
-हरियाणा सरकार ने बुलाई कैबिनेट की आपात बैठक
#RamRahimVerdict: 10 injured in violent protests, shifted to a hospital in Sector 6 Panchkula #Haryana
— ANI (@ANI) August 25, 2017
#RamRahimVerdict Three OB Vans set alight by protesters in Panchkula #Haryana
— ANI (@ANI) August 25, 2017
दो चैनलों की ओबी वैन को फूंक दिया गया है। पंजाब के दो स्टेशनों को आग के हवाले कर दिया गया है। समर्थकों के उपद्रव के बाद पुलिस और सुरक्षाबलों ने बवाल कर रहे समर्थकों पर आंसू गैस के गोले दागे हैं लेकिन उसका बहुत ज्यादा असर उपद्रवियों पर नहीं पड़ रहा है। बिगड़ते हालातों के बीच हरियाणा पंजाब के कई शहरों में कर्फ्यू लगा दिया गया है।
पढ़ें- क्या है साध्वी यौन शोषण केस, जिसमें गुरमीत राम रहीम दोषी करार
Malout Railway Station & petrol pump set on fire by protesters in Punjab post #RamRahimVerdict, similar incidents also reported in Bathinda
— ANI (@ANI) August 25, 2017
जानकारी के अनुसार जैसे ही अदालत ने फैसला सुनाया और इसकी खबर उनके समर्थकों तक पहुंची उन्होंने बवाल शुरू कर दिया। समर्थकों का पहला गुस्सा मीडिया पर फूटा और कोर्ट के बाहर मामले की कवरेज के लिए जमा न्यूज चैनलों के पत्रकारों और उनकी ओबी वैन पर हमला किया गया।समर्थकों ने मीडियाकर्मियों पर पथराव किया और दो चैनलों की ओबी वैन को आग के हवाले कर दिया गया। इस दौरान मौके पर मौजूद पुलिसकर्मी और सुरक्षाबल असहाय खड़े दिखाई दिए।
#Haryana: Media vans attacked in Panchkula #RamRahimVerdict
— ANI (@ANI) August 25, 2017