फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

RTI में खुलासा, अनुच्छेद 370 हटने के बाद पहली तिमाही में ढाई गुना बढ़े आतंकी हमले

Tue, 10 Dec 2019 07:26 PM IST
Harendra Chaudhary डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
mla hostel srinagar - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
अनुच्छेद 370 के विवादित प्रावधानों को हटाने के बाद जम्मू-कश्मीर में आतंकवादी घटनाओं में ढाई गुना से ज्यादा की वृद्धि हुई है। एक आरटीआई के जवाब में यह तथ्य सामने आया है कि अनुच्छेद 370 को निरस्त किये जाने के ठीक पहले के तीन महीनों मई, जून और जुलाई 2019 में जम्मू-कश्मीर में केवल 115 आतंकी हमले हुए थे।

विज्ञापन

जबकि कानून में परिवर्तन के बाद के तीन महीनों अगस्त, सितंबर और अक्टूबर 2019 के तीन महीनों में 299 आतंकी हमले हुए। इस प्रकार आतंकी हमलों में ढाई गुने से ज्यादा की वृद्धि हुई। यहां यह भी ध्यान देने योग्य तथ्य है कि पहले के तीन महीनों की आतंकी वारदातों में जहां 15 जवानों को शहीद हुए थे, वहीं कानून में बदलाव के बाद के तीन महीनों में ज्यादा मुठभेड़ के बावजूद केवल तीन जवानों को अपनी जान गंवानी पड़ी। 

 

आरटीआई कार्यकर्ता रंजन तोमर के पूछे गए एक सवाल के जवाब में गृहमंत्रालय ने बताया है कि कानून के परिवर्तन के पहले के तीन महीनों में केवल 21 आतंकवादी मारे गए थे, जबकि अनुच्छेद 370 में परिवर्तन के बाद के तीन महीनों में 58 आतंकवादी सुरक्षा बलों की गोलियों के शिकार हुए।

विज्ञापन


माना जा रहा है कि अनुच्छेद 370 के विवादित प्रावधानों को हटाने से आतंकी बौखला गए थे और अपनी उपस्थिति दिखाने के लिए उन्होंने ज्यादा हमले किये। साथ ही, सुरक्षा बलों ने भी इस दौरान अपनी गतिविधियां बढ़ा दी थीं जिसका परिणाम ज्यादा मुठभेड़ों के रूप में सामने आया। 

 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें