फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

50 साल बाद भारतीय नौसैनिकों के दल ने दूसरी बार किया एवरेस्ट फतह

Mon, 22 May 2017 06:46 AM IST
amarujala.com- Presented by: संदीप भट्ट
विज्ञापन
विज्ञापन
भारतीय नौसैनिकों के एक दल ने रविवार को माउंट एवरेस्ट की चोटी पर पहुंचने में सफलता हासिल कर ली। इस दल से 50 साल पहले नौसैनिकों के पहले दल ने दुनिया की सबसे ऊंची चोटी पर कदम रखा था।एक दिन पहले ही ब्रीज शर्मा नाम से मशहूर बीएम शर्मा माउंट एवरेस्ट पर पहुंचने वाले भारतीय नौसेना के दल में शामिल पहले नागरिक बने थे।
विज्ञापन


लेफ्टिनेंट कमांडर बिकास महाराणा, लेफ्टिनेंट शशांक तिवारी, लेफ्टिनेंट कमांडर सी एस यादव और लेफ्टिनेंट अनंत कुकरेती ने शनिवार रात आठ बजे चढ़ाई शुरू की और भीषण ठंड, बर्फबारी को धता बताते हुए उन्होंने रविवार की सुबह 6:30 बजे माउंट एवरेस्ट की चोटी पर नौसेना का झंडा फहराया।

नौसेना के प्रवक्ता कैप्टन डी के शर्मा ने कहा कि पर्वतारोहण अभियान सागर तल से सागर माथा के तहत भारतीय नौसेना के जहाज, पनडुब्बी और विमान स्क्वाड्रन के 24 पर्वतारोहियों के समूह ने यात्रा आरंभ की थी।
विज्ञापन


हिमालय से भारतीय नौसेना का रिश्ता 1965 से है जब कैप्टन एमएस कोहली ने दुनिया की सबसे ऊंची पर्वत श्रृंखला पर पहुंचने वाले पहले सफल भारतीय दल का नेतृत्व किया था।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें