फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बड़े की बजाय छोटे नोट छापने पर आरबीआई का जोर, 30 साल बाद आएगा 1 का नोट

Fri, 18 Nov 2016 06:18 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
RBI
विज्ञापन
बड़े नोट बंद होने के बाद जहां छोटे नोटों को लेकर भी देशभर में जबरदस्त किल्लत का आलम है, ऐसे में लोगों की जरूरतों को देखते हुए आरबीआई अब अपनी करेंसी प्रेस में 10, 20 और 50 के ज्यादा से ज्यादा नोट छापने पर जोर दे रहा है। खास बात ये है कि तीस साल बाद एक बार फिर 1 रुपये का नया नोट लोगों के सामने आने वाला है। जिसकी छपाई के लिए आरबीआई ने नासिक स्थित प्रेस के लिए आदेश जारी कर दिए हैं।
विज्ञापन


सूत्रों के अनुसार बाजार में मुद्रा का प्रवाह बनाए रखने के लिए आरबीआई पुरजोर प्रयास कर रहा है। इसके लिए बडे़ के साथ साथ छोटे नोटों की छपाई पर भी पूरा ध्यान दिया जा रहा है। केंद्रीय बैंक की नासिक स्थित प्रेस में दिन रात कई शिफ्टों में नोटों को छापने का काम युद्धस्तर पर किया जा रहा है। 

जानकारी के अनुसार पिछले सप्ताह ही यहां छोटे बड़े सहित कुल 5 करोड़ नोट छापे गए हैं। 16 नवंबर को भी 100 रुपये के दो करोड़ के करीब नोट छपकर प्रेस से बाहर निकले हैं। आरबीआई की तैयारियों को देखते हुए उम्‍मीद की जा रही है कि जल्द नोटों की किल्लत दूर हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें