फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अफ्रीकी नागरिकों पर नस्लभेद के कारण नहीं हुए हमले: सुषमा 

Thu, 21 Jul 2016 10:03 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
सुषमा स्वराज - फोटो : ANI
विज्ञापन
केंद्र सरकार ने यह साफ कर दिया है कि भारत में अफ्रीकी नागरिकों पर हाल में हुए हमले नस्लभेद से प्रेरित नहीं थे। इन हमलों की वजह अपराध से जुड़ी है। विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने राज्यसभा में यह जानकारी दी। सुषमा ने कहा कि संबंधित अफ्रिकी देशों की सरकारों ने भारत से इन अपराधियों को कानून के शिकंजे में लेने का वादा किया है।
विज्ञापन


बृहस्पतिवार को राज्यसभा में प्रश्नकाल के दौरान पूछे गए सवाल के जवाब में कहा कि वह हमले किसी खास नस्ल या जाति पर सोच समझ कर किए गए हमले नहीं थे।

गौरतलब है कि कई शहरों में अफ्रिकियों पर हुए  हमलों के बाद भारत में होने वाले अफ्रिकी देशों का सम्मेलन टलने की कगार पर पहुंच गया था। सुषमा स्वराज ने कहा कि 20 मई को दिल्ली में कांगो के नागरिक पर जब गुंडे हमले कर रहे थे तो कई शहरी उसके बचाव में आए। लेकिन उन गुंडों ने बचाने वालों को भी मारा। 
Trending Videos
विज्ञापन

हमला नस्लीय होता तो अफ्रीकी को बचाने कोई नहीं आता

सुषमा स्वराज - फोटो : PTI
सुषमा के मुताबिक अगर वह हमला नस्ली होता तो अफ्रीकी  नागरिक को कोई बचाने नहीं आता। विदेश मंत्री ने जानकारी दी कि यहां के हमलों की प्रतिक्रिया में कांगो की राजधानी किनशासा में कुछ भारतीय ठिकानों पर पथराव हुए थे। लेकिन कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ।

भारत की ओर से तुरंत हुई कार्रवाई की वजह से वहां की सरकार ने हालात काबू में कर लिया। भारत अफ्रीकी देशों के छात्रों को यहां पढ़ने केलिए बड़े पैमाने पर छात्रवृत्ति देता है।

इनकी सुरक्षा के लिहाज से इन्हें उसी संस्थान में दाखिला देने का फैसला किया गया है जहां होस्टल की सुविधा है। सुषमा ने कहा कि इनपर हमले कैंपस में नहीं बल्कि शहरी इलाकों में होते हैं। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें