फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Animal Love: प्यार की तलाश में दो शेरों ने की सबसे लंबी तैराकी, पहले घंटों एक-दूसरे को हराने की कोशिश की

Fri, 12 Jul 2024 05:43 AM IST
दीपक कुमार शर्मा एजेंसी, नई दिल्ली

सार

अफ्रीकी देश युगांडा में 1 फरवरी 2024 को यह घटनाक्रम क्वीन एलिजाबेथ राष्ट्रीय उद्यान में फिल्माया गया। पत्रिका के लेखकों ने प्रेम को हासिल करने के इस अनोखे प्रयास को ड्रोन की मदद से कैमरे में कैद किया। पैंथेरा लियो प्रजाति के दोनों शेरों ने खतरनाक मगरमच्छों और दरियाई घोड़ों की फौज वाले काजिंगा चैनल में 1.3 किलोमीटर लंबी तैराकी कर उसे पार किया।
 
विज्ञापन
शेर (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 प्यार की तलाश में अफ्रीका के दो शेर भाइयों ने सबसे लंबी तैराकी की है। यह अब तक कैमरे में कैद की गई सबसे लंबी 1.3 किलोमीटर की तैराकी है। इकोलॉजी एंड इवोल्यूशन नामक पत्रिका में छपे अध्ययन के मुताबिक दोनों शेरों के बीच पहले तो अपनी पसंदीदा शेरनी के लिए भयंकर तकरार हुई। घंटों एक दूसरे को हराने की कोशिश के बाद ये दोनों काजिंगा चैनल को पारकर अपनी मनपसंद मादा शेरनी से मिलने निकल पड़े।

विज्ञापन


अफ्रीकी देश युगांडा में 1 फरवरी 2024 को यह घटनाक्रम क्वीन एलिजाबेथ राष्ट्रीय उद्यान में फिल्माया गया। पत्रिका के लेखकों ने प्रेम को हासिल करने के इस अनोखे प्रयास को ड्रोन की मदद से कैमरे में कैद किया। पैंथेरा लियो प्रजाति के दोनों शेरों ने खतरनाक मगरमच्छों और दरियाई घोड़ों की फौज वाले काजिंगा चैनल में 1.3 किलोमीटर लंबी तैराकी कर उसे पार किया। इनमें से एक शेर जैकब कई जानलेवा घटनाओं से बच निकलने के लिए प्रसिद्ध है। उसका भाई टीबू भी कम दिलेर नहीं है। मानवीय दबाव और अत्यधिक अवैध शिकार के कारण, पैंथेरा लियो प्रजाति की जनसंख्या मात्र पांच वर्षों में लगभग आधी हो गई है।

जैकब है खतरों का खिलाड़ी  
ऑस्ट्रेलिया के ग्रिफिथ विश्वविद्यालय के लेखक अलेक्जेंडर ब्रैक्जकोव्स्की ने कहा, जैकब एक खतरों का खिलाड़ी है। मैं उसकी जांबाजी पर अपनी सारी संपत्ति दांव पर लगा सकता हूं, मेरा दावा है कि यह अफ्रीका का सबसे अधिक लचीला शेर है। उसे एक बार भैंस ने सींग मारा, उसके परिवार को शेर के अंगों के व्यापार के लिए जहर दिया गया, वह एक शिकारी के जाल में फंसा, इसके अलावा एक बार स्टील के जाल में फंसने  से उसे अपना एक पैर भी गंवाना पड़ा था।
विज्ञापन


तीन कोशिशें नाकाम, चौथी बार मिली सफलता
एक वीडियो में जैकब को कुछ लंगड़ाते हुए अपने भाई टीबू के पीछे चलते देखा जा सकता है। 1 फरवरी को दोनों शेर धीरे-धीरे काजिंगा चैनल के किनारे से गुजरते हुए उसमें छलांग लगाते हैं। तीन बार उन्हें बीच रास्ते से लौटना पड़ता। कभी नदी के जानवर तो कभी बहाव मुश्किलें पैदा करते हैं। लेकिन दोनों ने हार नहीं मानी और प्रेम को हासिल करने व मादा शेरनी से मिलने के लिए प्रयास जारी रखा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें