फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केरल: कोट्टायम के निजी पिग फार्म में मिले अफ्रीकी स्वाइन फीवर के मामले, 19 सूअरों की मौत, बाकी को मार डाला

Sat, 29 Oct 2022 08:05 AM IST
कुमार सम्भव जैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोट्टायम

सार

महामारी विज्ञानी राहुल एस. ने बताया, 'अफ्रीकी स्वाइन फीवर का पहला मामला 13 अक्तूबर को सामने आया था, जिसके बाद अगले दो-तीन दिन के दौरान फार्म में छह-सात सूअरों की मौत हो गई। 
विज्ञापन
महामारी विज्ञानी राहुल एस - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

केरल के कोट्टायम जिले के मीनाचिल में एक निजी पिग फार्म में अफ्रीकी स्वाइन फीवर के मामले सामने आए हैं। यह जानकारी मिलते ही स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी हरकत में आ गए। उन्होंने मामले की जांच शुरू कर दी है। 

13 अक्तूबर को सामने आया पहला मामला

महामारी विज्ञानी राहुल एस. ने बताया, 'अफ्रीकी स्वाइन फीवर का पहला मामला 13 अक्तूबर को सामने आया था, जिसके बाद अगले दो-तीन दिन के दौरान फार्म में छह-सात सूअरों की मौत हो गई। इसके बाद जांच के लिए सैंपल भेजे गए, जिनसे अफ्रीकी स्वाइन फीचर की पुष्टि हुई। 

किसान के सभी सूअरों की मौत

महामारी विज्ञानी ने बताया कि किसान के पास कुल 67 सूअर थे, जिनमें से 19 पहले ही मर चुके थे। वहीं, 48 सूअरों को हमारी टीम ने खत्म कर दिया। इस इलाके में जानवरों के परिवहन, बिक्री, जानवरों के मांस की बिक्री और जानवरों को ले जाने वाले वाहनों पर सख्त प्रतिबंध लगा दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें