फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांगो के युवक की हत्या पर मचे बवाल पर सुषमा ने दिया आश्वासन

Wed, 25 May 2016 03:08 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
दिल्ली में कांगो के एक छात्र की बेरहमी हत्या के मामले के बाद अफ्रीकी देशों ने नाराजगी जताई है। मीडिया खबरों के मुताबिक कांगो के युवक की हत्या के बाद अफ्रीकी देशों के राजनयिक ने भारत सरकार के अफ्रीका डे समारोह में शामिल होने से इनकार किया है। राजनयिकों के हवाले से यहां तक कहा गया है कि वह अपनी सरकारों से और छात्रों को भारत न भेजें।
विज्ञापन


 अफ्रीकी देशों के राजनयिकों की नारजगी के बाद भारत की विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने आश्वासन दिया कि कांगो के युवक की हत्या के दोषियों के खिलाफ फास्ट ट्रेक कोर्ट में केस चलाया जाएगा।
सुषमा स्वराज ने ट्वीट कर बताया कि उन्होंने देश के बड़े शहरों में अफ्रीकी छात्रों को मिलने और उन्हें आश्वस्त करने का जिम्मा विदेश राज्यमंत्री वीके सिंह को सौंपा है।
विज्ञापन

  I would like to assure African students in India that this an unfortunate and painful incident involving local goons. — Sushma Swaraj (@SushmaSwaraj) May 25, 2016


उन्होंने एक ट्वीट में कहा है कि उन्होंने जनरल वीके सिंह को दिल्ली में अफ्रीकी देशों के दूतावासों के प्रमुखों के साथ बैठकर उन्हें इस बात के लिए आश्वस्त करने को कहा है कि भारत सरकार अपने यहां अफ्रीकी नागरिकों की सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध है। I have asked my colleague Gen V.K.Singh to meet the heads of missions of African countries in Delhi and assure them /2 — Sushma Swaraj (@SushmaSwaraj) May 25, 2016


सुषमा स्वराज ने एक अन्य ट्वीट में कहा है कि सरकार विदेशी नागरिकों के साथ इस तरह की घटनाएं दोबारा होने से रोकने के लिए जागरूकता अभियान शुरू करेगी, क्योंकि इससे देश की बदनामी होती है।विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने कहा कि जब उन्हें इस घटना की जानकारी हुई तो, उन्होंने दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए।

उन्होंने कहा कि दिल्ली के उपराज्यपाल को कहा गया है कि वो इस मामले की सुनवाई फास्ट ट्रैक कोर्ट में सुनिश्चित करवाएं।  गौरतलब है कि दक्षिणी दिल्ली के वसंत कुंज में बीते 20 मई को कॉंगो के एक युवक को कुछ लोगों ने पीट-पीटकर उसकी हत्या कर दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें