फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पाक हवाई क्षेत्र बंद होने से एयरलाइंस को हो रहा भारी नुकसान, किराये में भारी उछाल

Wed, 03 Apr 2019 11:02 AM IST
आसिम खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

बालाकोट एयर स्ट्राइक को एक महीने से अधिक समय हो गया है पर पाकिस्तान ने अभी तक अपना हवाई क्षेत्र बंद कर रखा है। हवाई क्षेत्र बंद के चलते यात्रियों को अधिक पैसा देकर लंबी उड़ानों का सामना करना पड़ रहा है। जो देश पाकिस्तान के करीब हैं वहां जाने वाली एयरलाइंस को ज्यादा नुकसान उठाना पड़ रहा है। 

विज्ञापन


सबसे ज्यादा प्रभावित पश्चिम और मध्य एशिया की एयरलाइंस हैं। अफगान, कजाखस्तान और रूस को जाने वाली एयरलाइनों को प्रतिबंध के चलते काफी नुकसान हो रहा है। भारत और पाकिस्तान से उनकी निकटता का मतलब है कि पाक हवाई क्षेत्र में प्रतिबंध का पालन करने के लिए उन्हें अब अधिक लंबा रास्ता तय करना पड़ रहा है। 

एरियाना अफगान एयरलाइंस के भारत प्रमुख बरुन बिरला के अनुसार जो अफगानिस्तान से भारत के लिए आने-जाने का टिकट 18 हजार था अब वो बढ़कर 42 हजार तक हो गया है। स्पाइसजेट और एयर इंडिया द्वारा काबुल के लिए अपनी उड़ानों को रद्द करने के बाद यात्रा करने वाले लोगों में भी कमी आई है। 
विज्ञापन


अफगानिस्तान दूतावास ने एक इंग्लिश मीडिया को बताया कि अफगानिस्तान से यात्रा करने वालों का एक बड़ा हिस्सा भारत में चिकित्सा अपचार के लिए आता है। महंगे किराये के चलते उन्होंने अपनी यात्रा को आगे बढ़ा दिया है। 

पाक के हवाई क्षेत्र के बंद होने के कारण दिल्ली और काबुल के बीच उड़ानों को लंबा रास्ता तय करना पड़ रहा है। अब काबुल से भारत का सफर 2 घंटे 20 मिनट से बढ़कर पांच घंटे हो गया है। साथ में किराये में भी काफी उछाल आया है। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें