फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महाराष्ट्र: भीमा कोरेगांव मामले में तीन साल बाद सुधा भारद्वाज रिहा

Fri, 10 Dec 2021 07:02 AM IST
सुभाष कुमार न्यूज डेस्क, अमर अजाला, मुंबई

सार

सुधा भारद्वाज को तीन साल पहले भीमा कोरेगांव-एल्गार परिषद जाति हिंसा मामले में गिरफ्तार किया गया था, इसके बाद बॉम्बे हाईकोर्ट ने एक दिसंबर को उन्हें डिफॉल्ट जमानत दे दी थी।
विज्ञापन
सुधा भारद्वाज - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भीमा कोरेगांव मामले में गिरफ्तार वकील-कार्यकर्ता सुधा भारद्वाज को तीन साल बाद मुंबई की बाइकुला जेल से बृहस्पतिवार को रिहाई मिल गई। स्पेशल एनआईए कोर्ट ने बुधवार को सुधा को 50 हजार रुपये के कैश बेल बॉन्ड पर जमानत दी।

विज्ञापन


हालांकि, बॉन्ड के अलावा भी उन्हें कई शर्तों का पालन करना पड़ेगा। कोर्ट की शर्तों के अनुसार सुधा को मुंबई में ही रहना होगा। हाजिरी की तय तारीखों पर उन्हें कोर्ट में पेश होना होगा। वह मीडिया से केस से जुड़ी किसी तरह की बात नहीं कर सकती हैं। इसके साथ उन्हें अपने पासपोर्ट भी जमा करने होंगे।

सुधा भारद्वाज को तीन साल पहले भीमा कोरेगांव-एल्गार परिषद जाति हिंसा मामले में गिरफ्तार किया गया था, इसके बाद बॉम्बे हाईकोर्ट ने एक दिसंबर को उन्हें डिफॉल्ट जमानत दे दी थी। हालांकि, हाईकोर्ट के इस फैसले को एनआईए ने दो दिसंबर को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी थी। जिसे कोर्ट ने खारिज कर दिया था और जमानत बरकरार रखी थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें