तीन राज्यों में जीत के बाद अब मुख्यमंत्री के नाम को लेकर कांग्रेस पार्टी के नेताओं में घमासान मचा हुआ है। मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और राजस्थान में कांग्रेस सरकार बनाने जा रही है। लेकिन इससे पहले ही तीनों राज्यों के टॉप नेता और उनके कार्यकर्ता मुख्यमंत्री के नाम के लिए आपस में भिड़ रहे हैं। हालांकि इसका फैसला राहुल गांधी करेंगे। फिलहाल इसके लिए बैठकों का दौर जारी है।
इसी विषय पर अमर उजाला डॉट कॉम ने ऑनलाइन पोल में अपने पाठकों से सवाल पूछा था 'क्या चुनाव से पहले ही मुख्यमंत्री पद का उम्मीदवार घोषित करने से फायदा होता है?'
पोल के जवाब में हमें कुल 3551 वोट मिले। इनमें 51.76 फीसदी (1838 वोट) पाठकों ने माना कि हां चुनाव से पहले ही मुख्यमंत्री पद का उम्मीदवार घोषित करने से फायदा होता है, जबकि 48.24 फीसदी (1713 वोट) पाठकों ने माना कि चुनाव से पहले ही मुख्यमंत्री पद का उम्मीदवार घोषित करने से फायदा नहीं होता है।