फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महज चार साल की उम्र में लाखों कमाने का हुनर रखता है ये बच्चा

Sun, 06 May 2018 03:53 PM IST
एजेंसी, पुणे
विज्ञापन
विज्ञापन

कनाडा में रहने वाले एक चार साल के बच्चे ने अपने हुनर से सबको हैरत में डाल दिया है। छोटी सी उम्र में अद्वेत कोलार्क नाम के इस बच्चे ने कला की दुनिया में बड़े-बड़े कलाकारों को पीछे छोड़ दिया है। पुणे के रहने वाले अद्वेत 2016 से कनाडा में रह रहे हैं। कनाडा के इतिहास में वे सबसे छोटे आर्टिस्ट हैं।

विज्ञापन


4 साल का ये बाल कलाकार अपने हुनर से अंतरिक्ष की अद्भुत दुनिया को ब्रश के सहारे कागज पर उतार देता है। इसके लिए उसे किसी की मदद की जरूरत नहीं पड़ती है। अद्वेत को पेंटिंग में गैलेक्सी, डायनासौर और ड्रैगन आदि बनाने में बेहद दिलचस्पी है। हाल में कनाडा के सेंट आर्ट सेंटर में अद्वेत की पेंटिंग्स की प्रदर्शनी हुई थी। उनकी पेंटिंग अब एक लाख से अधिक में बिक रही हैं। पिछले महीने यह पेटिंग्स न्यूयार्क के आर्ट एक्सपो में दिखाई गई थीं। जहां अद्वेत की एक पेंटिंग एक लाख तीस हजार रुपये में बिकी थी।

अद्वेत की मां श्रुती कोलार्कर का कहना है कि जब अद्वेत एक साल का था तभी से उसने हाथ में ब्रश पकड़ लिया था। वह ब्रश और रंगों के जरिए कुछ न कुछ बनाया करता था। धीरे-धीरे उसने इसमें महारत हासिल कर ली। पेंटिंग बनाने के दौरान वह केवल रंगों से खेलता ही नहीं था बल्कि, उसमें रंगों को सही तरीके से भरने की भी समझ थी। अद्वेत की मां श्रुती भी एक व्यावसायिक चित्रकार हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें