ओडिशा के नवनिर्वाचित विधायक संपत्ति के मामले में भी रईस हैं और इनकी औसत संपत्ति 4.41 करोड़ है। यहां के 146 विधायकों में से 65 फीसदी यानि कि 95 विधायक करोड़पति हैं। वहीं साल 2014 में हुए पिछले चुनाव का आंकड़ा देखें तो 52 फीसदी यानि कि 147 में से 76 विधायक करोड़पति थे।
बीजद के 79, भाजपा के नौ विधायक करोड़पति
पार्टीवार आंकड़ा देखें तो बीजद के सबसे ज्यादा विधायक करोड़पति हैं। बीजद के 112 में से 71 फीसदी यानि कि 79 विधायक करोड़पति हैं। भाजपा के 23 में से 39 फीसदी यानि कि नौ विधायक और कांग्रेस के नौ में से 78 फीसदी यानि कि सात विधायकों के पास एक करोड़ से ज्यादा की संपत्ति है।
(नोट: ओडिशा की एक सीट पाटाकुड़ा* पर फैनी तूफान के कारण चुनाव नहीं कराया जा सका है।)