चुनाव अधिकार निकाय एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉर्म्स (एडीआर) ने साल 2023-24 में राजनीति दलों को मिले दान की रिपोर्ट जारी की है। रिपोर्ट के मुताबिक, वित्तीय वर्ष 2023-24 में राष्ट्रीय दलों में भाजपा को सबसे अधिक चंदा मिला। भाजपा को 8358 दानदाताओं की ओर से कुल 2,243 करोड़ रुपये से अधिक राशि चंदे में मिली।
आप के चंदे में आई गिरावट
वहीं आम आदमी पार्टी के चंदे में 70 फीसदी (26.038 करोड़ रुपये) तक की कमी आई है। नेशनल पीपल्स पार्टी के दान में 98.02 प्रतिशत या 7.331 करोड़ रुपये की कमी आई है। इसी अवधि में राष्ट्रीय पार्टियों को 3755 कॉर्पोरेट क्षेत्रों से 2262.55 करोड़ रुपये (कुल दान का 88.92 प्रतिशत) का दान मिला। जबकि 8493 व्यक्तिगत दाताओं से 270.872 करोड़ रुपये (कुल दान का 10.64 प्रतिशत) चंदे में दिए।
रिपोर्ट के अनुसार, भाजपा को 3478 दान के जरिए 2,064.58 करोड़ रुपये प्राप्त हुए। वहीं कांग्रेस को कॉर्पोरेट क्षेत्रों से 190.3263 करोड़ रुपये और व्यक्तिगत दानदाताओं से 90.899 करोड़ रुपये मिले। दानदाताओं ने प्रूडेंट इलेक्ट्रोरल ट्रस्ट ने भाजपा और कांग्रेस को मिलाकर कुल 880 करोड़ रुपये दान में दिए। जिसमें से 723.675 करोड़ रुपये भाजपा को और 156.4025 करोड़ रुपये कांग्रेस को दिए गए।