फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Indian Navy: एडमिरल दिनेश त्रिपाठी होंगे नौसेना चीफ, 30 अप्रैल को पदभार ग्रहण करेंगे; आर हरिकुमार की जगह लेंगे

Fri, 19 Apr 2024 02:34 AM IST
ज्योति भास्कर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

भारतीय नौसेना को नया अध्यक्ष मिल गया है। पश्चिमी नौसेना कमान में तैनात एडमिरल दिनेश त्रिपाठी वर्तमान नौसेना प्रमुख एडमिरल आर हरि कुमार का स्थान लेंगे। लगभग चार दशक लंबे करियर में त्रिपाठी कई अहम पदों पर सेवाएं दे चुके हैं।
विज्ञापन
वाइस एडमिरल दिनेश त्रिपाठी (फाइल) - फोटो : एएनआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वाइस एडमिरल दिनेश त्रिपाठी को अगले भारतीय नौसेना प्रमुख के रूप में नियुक्त किया गया है। अपने 40 साल लंबे करियर में कई महत्वपूर्ण पदों पर सेवाएं देने के बाद अब एडमिरल दिनेश नौसेना के शीर्ष पद पर सेवाएं देने को तैयार हैं। त्रिपाठी वर्तमान में नौसेना स्टाफ के उप प्रमुख हैं। गुरुवार को जारी एक बयान के मुताबिक नए नौसेना प्रमुख आगामी 30 अप्रैल को कार्यभार संभालेंगे। नौसेना स्टाफ के उप प्रमुख के रूप में कार्यभार संभालने से पहले एडमिरल त्रिपाठी पश्चिमी नौसेना कमान में फ्लैग ऑफिसर कमांडिंग इन-चीफ, के रूप में भी सेवाएं दे चुके हैं। त्रिपाठी एडमिरल आर हरिकुमार की जगह लेंगे। जुलाई 1985 में नौसेना में शामिल हुए वाइस एडमिरल त्रिपाठी संचार एवं इलेक्ट्रॉनिक्स युद्ध विशेषज्ञ हैं और उन्होंने आईएनएस किर्च और आईएनएस त्रिशूल जैसे नौसेना जहाजों की कमान संभाली है। वह पहले नौसेना अभियानों के महानिदेशक और पश्चिमी नौसेना कमान के फ्लैग ऑफिसर कमांडिंग इन चीफ का पद संभाल चुके हैं। उन्होंने रीवा के सैनिक स्कूल, राष्ट्रीय रक्षा अकादमी खड़गवासला, रक्षा सेवा स्टाफ कॉलेज वेलिंगटन आदि से अपनी पढ़ाई की। उन्होंने नेवल हायर कमांड कोर्स और यूएस नेवल वार कॉलेज के नेवल कमांड कॉलेज से भी ट्रेनिंग ली। वाइस एडमिरल त्रिपाठी उत्कृष्ट सेवा के लिए अति विशिष्ट सेवा मेडल और नौसेना मेडल से सम्मानित हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें