फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनुपम खेर रील ही नहीं रीयल लाइफ में भी खलनायक: आदित्यनाथ

Mon, 07 Mar 2016 11:49 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गोरखपुर

सार

  • आदित्यनाथ बोले खलनायक का किरदार कैसा होता है, इस बारे में बताने की जरूरत नहीं है।
  • अनुपम खेर ने महंत आदित्यनाथ और साध्वी प्राची को गिरफ्तार कर जेल में डालने को कहा था।
विज्ञापन
योगी आदित्यनाथ
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भाजपा सांसद एवं गोरक्षपीठाधीश्वर महंत आदित्यनाथ ने फिल्म अभिनेता अनुपम खेर पर कटाक्ष करते हुए कहा है कि वे रील लाइफ में ही नहीं रियल लाइफ में भी खलनायक हैं। खलनायक का किरदार कैसा होता है, इस बारे में बताने की जरूरत नहीं है। ऐसे लोगों की बातों का जवाब देना वह मुनासिब नहीं समझते।
विज्ञापन


भाजपा सांसद ने ये बातें फिल्म अभिनेता अनुपम खेर के उस बयान पर कहीं, जिसमें उन्होंने महंत आदित्यनाथ और साध्वी प्राची को गिरफ्तार कर जेल में डालने के साथ ही पार्टी से निकालने को कहा था। बता दें कि अनुपम खेर किसी कार्यक्रम में शिरकत करने कोलकाता गए थे।

वहां उन्होंने सहिष्णुता के मुद्दे पर पूर्व न्यायाधीश सहित कई लोगों पर हमला बोला था। इसी कड़ी में भाजपा सांसद और साध्वी प्राची पर भी उन्होंने निशाना साधा था। उन्होंने कहा कि भाजपा में भी कुछ ऐसे लोग हैं जो विवाद पैदा करते हैं। साध्वी हों या आदित्यनाथ, इन्हें अंदर कर देना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें