युवा सेना प्रमुख आदित्य ठाकरे ने कहा है कि उनकी पार्टी महाराष्ट्र में नानर रिफाइनरी परियोजना के खिलाफ है क्योंकि माटी पुत्र इसके विरोध में हैं। उन्होंने जोर देकर कहा कि विकास नागरिकों और पर्यावरण की कीमत पर नहीं होना चाहिए।
राज्य के रत्नागिरी जिले के नानर में तीन लाख करोड़ रुपए की प्रस्तावित परियोजना शिवसेना के कड़े विरोध के बाद इस वर्ष की शुरुआत में रद्द कर दी गई थी। परियोजना का विरोध करने के पार्टी के फैसले के बारे में ठाकरे ने कहा कि इसके लिए जो प्रस्तावित स्थान था उससे पर्यावरण को नुकसान पहुंचता।
उन्होंने कहा कि परियोजना ऐसी जगह हो जहां यह पर्यावरण को नुकसान नहीं पहुंचा रही हो और स्थानीय लोग इसका स्वागत करते हों तो शिवसेना इसका कभी भी विरोध नहीं करेगी।