फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सियासत : अधीर रंजन ने कहा- भाजपा की ध्रुवीकरण की राजनीति ने बंगाल में कांग्रेस को पहुंचाया नुकसान

Mon, 21 Jun 2021 02:12 AM IST
Jeet Kumar एजेंसी, कोलकाता।

सार

अधीर रंजन ने कहा- राजनीतिक परिदृश्य कांग्रेस के पक्ष में नहीं था और प्रदेश की अल्पसंख्यक समुदाय ने सांप्रदायिक ताकतों को हारने के लिए तृणमूल कांग्रेस को चुना।
विज्ञापन
अधीर रंजन चौधरी (फाइल फोटो) - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पश्चिम बंगाल कांग्रेस अध्यक्ष अधीर रंजन चौधरी ने कहा है कि प्रदेश विधानसभा चुनाव में भाजपा की ‘ध्रुवीकरण की राजनीति’ ने कांग्रेस को बड़े पैमाने पर नुकसान पहुंचाया। हालांकि उन्होंने कहा कि इससे मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को काफी फायदा हुआ।

विज्ञापन


विधानसभा चुनाव में पार्टी के प्रदर्शन को लेकर हुई बैठक के बाद उन्होंने कहा कि राजनीतिक परिदृश्य कांग्रेस के पक्ष में नहीं था और प्रदेश की अल्पसंख्यक समुदाय ने सांप्रदायिक ताकतों को हारने के लिए तृणमूल कांग्रेस को चुना।

आठ चरणों में हुए चुनाव में तृणमूल कांग्रेस को 294 में से 213 सीटों पर जीत मिली जबकि भाजपा को 77 सीटें मिली। वहीं कांग्रेस, वामदलों और इंडियन सेक्यूलर फ्रंट (आईएसएफ) के संयुक्त मोर्चा को मात्र एक सीट मिली। यह सीट भी आईएसएफ ने जीती।
विज्ञापन


आईएसएफ और सीपीएम से गठबंधन को लेकर उन्होंने कहा कि इस मुद्दे पर चर्चा नहीं हुई। उन्होंने हमने आईएसएफ के साथ कभी गठजोड़ नहीं किया। हमारा गठबंधन माकपा के साथ था। हम गठबंधन से अलग नहीं हुए हैं और यह अभी बना हुआ है। आईएसएफ नेताओं ने हमारे खिलाफ या गठबंधन के खिलाफ कोई बयानबाजी नहीं की और न ही हमने। यदि गठबंधन में कोई विवाद है तो वह खुलकर सामने आ जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें