फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आरोप: झारखंड के सीएम ने कहा था कि मोदी जी सुनते नहीं, ये सच है- अधीर रंजन चौधरी

Mon, 24 May 2021 07:46 AM IST
प्रियंका तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को आड़े हाथों लिया है। उन्होंने कहा कि मोदी जी केवल बोलते हैं, सुनते नहीं।
विज्ञापन
कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी - फोटो : एएनआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

देशभर में फैली कोरोना महामारी का प्रकोप अब भी जारी है। इसके साथ ही राजनीतिक दलों में आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी है। दरअसल, कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर बड़ा आरोप लगाया है। उनका कहना है कि प्रधानमंत्री सुनते नहीं है।

विज्ञापन


अधीर रंजन चौधरी का आरोप
चौधरी ने कहा, 'झारखंड के मुख्यमंत्री ने कहा था कि मोदी जी सिर्फ बोलते हैं, सुनते नहीं। यह दुर्भाग्यपूर्ण है। हम सर्वदलीय बैठक बुलाने के लिए कह रहे हैं, क्या ऐसा हुआ? एक के बाद एक हमारी पार्टी नेतृत्व ने महामारी से निपटने के तरीके सुझाए, लेकिन क्या यह सरकार सुनती है?'

राहुल गांधी ने भी साधा निशाना
इधर, कांग्रेस नेता राहुल गांधी भी रविवार (23 मई) को केंद्र सरकार पर हमलावर रहे। उन्होंने कहा, 'देश-दुनिया फोटो देखकर दुखी है, लेकिन जिन्होंने मजबूरी में मृत प्रियजनों को गंगा किनारे छोड़ दिया, उनका दर्द भी समझना होगा, गलती उनकी नहीं। इसकी जिम्मेदारी सामूहिक नहीं, सिर्फ केंद्र सरकार की है।'

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें