फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

West Bengal: टीएमसी नेता ओ'ब्रायन पर हमलावर हुए अधीर रंजन चौधरी, कहा- वे विदेशी है, बहुत कुछ नहीं जानते हैं

Fri, 26 Jan 2024 12:40 AM IST
जलज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता

सार

चौधरी ने कहा कि पश्चिम बंगाल में भारत जोड़ो न्याय यात्रा के तहत कुछ सार्वजनिक बैठकें करने का मौका नहीं मिल पा रहा है। हम राज्य में कुछ सार्वजनिक बैठकें आयोजित करना चाहते हैं, लेकिन परीक्षाओं और सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों के कारण ऐसा नहीं हो पा रहा है।
विज्ञापन
Adhir Ranjan Chowdhury - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पश्चिम बंगाल की राजनीति में कांग्रेस और टीएमसी के बीच लगातार खींचतान जारी है। दोनों दलों के नेता एक-दूसरे पर निशाना साधते रहते हैं। इस बीच राज्य कांग्रेस अध्यक्ष अधीर रंजन चौधरी ने टीएमसी सांसद डेरेक ओ'ब्रायन को विदेशी बता दिया और कहा कि वह बहुत कुछ नहीं जानते हैं। बता दें, ओ'ब्रायन ने हाल में ही कहा था कि चौधरी भाजपा के इशारे पर काम कर रहे हैं और उनके वजह से ही टीएमसी और कांग्रेस के बीच गठबंधन नहीं हो पा रहा है। ओ'ब्रायन की इसी टिप्पणी पर चौधरी ने पलटवार किया है। 

चौधरी ने कहा कि पश्चिम बंगाल में भारत जोड़ो न्याय यात्रा के तहत कुछ सार्वजनिक बैठकें करने का मौका नहीं मिल पा रहा है। हम राज्य में कुछ सार्वजनिक बैठकें आयोजित करना चाहते हैं, लेकिन परीक्षाओं और सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों के कारण ऐसा नहीं हो पा रहा है। हमें लगा था कि कुछ जगहों पर छूट मिलेगी लेकिन ऐसा हो नहीं पा रहा है। प्रशासन मना कर रहा है कि ऐसा नहीं पाएगा।

खेलश्री कार्यक्रम का शुभारंभ

विज्ञापन

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने गुरुवार को कहा कि उनकी सरकार अच्छे खिलाड़ियों को सरकारी नौकरियों में लाने के लिए लगातार काम कर रही है। बनर्जी ने धोनो धान्यो स्टेडियम में खेलश्री कार्यक्रम का शुभारंभ करते हुए यह बात कही। उन्होंने कहा कि अगर पुरस्कार विजेताओं को नौकरी की आवश्यकता है तो वे अपना बायोडाटा खेल मंत्री अरूण बिस्वास को दे दें। जिन खिलाड़ियों ने भी स्वर्ण, रजत या कांस्य पदक जीता है उन्हेें हमारी सरकार सरकारी नौकरी देगी।

डीजीपी ने उच्च स्तरीय बैठक की अध्यक्षता की
पश्चिम बंगाल के डीजीपी राजीव कुमार ने गुरुवार को सभी जिलों के एसपी और कमिश्नरों के साथ सीएम की सुरक्षा के लिए उच्चस्तरीय बैठक की। बता दें, सीएम ममता बनर्जी एक दिन पहले ही सड़क हादसे में घायल हो गईं थीं। बैठक के बारे में एक अधिकारी ने बताया कि डीजीपी ने पूर्व वर्धमान जिले के एसपी से अलग से बात की थी। उन्होंने जांच के निर्देश दिए कि अन्य गाड़ी सीएम के काफिले में कैसे घुस गई। डीजीपी ने आने वाले कार्यक्रमों में अचूक सुरक्षा व्यवस्था करने के भी निर्देश दिए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें