कोलकाता हाईकोर्ट में अतिरिक्त सॉलिसिटर जनरल ने रामपुरहाट, बीरभूम हिंसा मामले की सीबीआई जांच के लिए अंतिम केस लड़ा था। इसके अलावा भी वह कई मामलों की पैरवी कर चुके हैं।
कोलकाता हाईकोर्ट में भारत सरकार के अतिरिक्त सॉलिसिटर जनरल ने पद से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने केंद्रीय कानून मंत्री किरण रिजिजू को इतना इस्तीफा भेजा हे। उन्होंने रामपुरहाट, बीरभूम हिंसा मामले की सीबीआई जांच के लिए अंतिम केस लड़ा था। इसके अलावा भी वह कई मामलों की पैरवी कर चुके हैं।
विज्ञापन
पेट्रोल पहुंचाने वाले को सीबीआई ने किया गिरफ्तार
पश्चिम बंगाल के बीरभूम जिले के बोगतुई गांव में घर में आग लगाकर नौ लोगों को जिंदा जलाने के मामले में पेट्रोल की आपूर्ति करने वाले ई-रिक्शा चालक को केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने गिरफ्तार कर लिया है। एजेंसी ने रितन शेख को सुबह बोगतुई गांव से उसके घर से गिरफ्तार किया गया।