फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी की सड़कों के लिए एडीबी से 30 करोड़ डॉलर का ऋण

Tue, 19 Apr 2016 03:37 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश में मेजर डिस्ट्रिक रोड (जिलों के मुख्य सड़कों) के निर्माण के लिए एशियाई विकास बैंक (एडीबी) ने 30 करोड़ डॉलर का ऋण स्वीकृत किया है। एडीबी से मिली जानकारी के अनुसार इस राशि से प्रदेश के करीब 430 किलोमीटर जिलों के मुख्य सड़कों की स्थिति सुधारने एवं उसे नए सिरे से निर्माण में मदद मिलेगी।
विज्ञापन


उल्लेखनीय है कि ग्रामीण सड़कों को राज्य उच्चपथ (एसएच) से जोड़ने वाली सड़क मेजर डिस्ट्रिक रोड कहलाती है। इन सड़कों को गुणवत्तापूर्ण तरीके से बनाने के लिए एडीबी ने कांट्रेक्ट में 5 वर्ष तक के रखरखाव की शर्त भी शामिल किया है। उत्तर प्रदेश भारत का सबसे अधिक आबादी वाला राज्य है और यहां सबसे ज्यादा ग्रामीण आबादी बसती है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें