प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने आदर्श क्रेडिट कोऑपरेटिव सोसायटी गबन मामले में 1500 करोड़ रुपये की चल और अचल संपत्ति जब्त की है। ईडी ने सोमवार को बताया कि जब्त की गई संपत्ति में भूमि और एक इमारत शामिल है, जिसकी कीमत करीब 1465.76 करोड़ रुपये है, वहीं विभिन्न बैंक खातों में 24.44 करोड़ रुपये की एफडी और जमा शामिल है।
यह संपत्ति आदर्श ग्रुप के मुकेश मोदी, वीरेंद्र मोदी और उनके परिवार, रिद्धि सिद्धि ग्रुप के महेंद्र टाक, सौरभ टाक और अन्य आरोपियों से संबंधित है। ईडी ने मनी लॉन्ड्रिंग रोकथाम अधिनियम के तहत राजस्थान, हरियाणा, नई दिल्ली, गुजरात, महाराष्ट्र और उत्तर प्रदेश में संपत्ति को जब्त किया।
केंद्रीय एजेंसी ने दिसंबर, 2018 में राजस्थान पुलिस द्वारा दर्ज एफआईआर के आधार पर जांच शुरू की थी।