फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वैक्सीन बनाम ग्रैंड स्लैम टूर्नामेंट: जोकोविच से पूनावाला ने की कोरोना वैक्सीन लगवाने की अपील, कहा- उम्मीद है विचार बदलेंगे

Thu, 17 Feb 2022 10:32 PM IST
निधि पाल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दिल्ली

सार

वैक्सीन लगवाने के संबंध में नोवाक जोकोविच के बयान के बाद अदार पूनावाला ने कहा है उन्हें उम्मीद है कि जोकोविच अपना विचार बदलेंगे।
विज्ञापन
सीरम इंस्टीट्यूट के सीईओ आदार पूनावाला - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वैक्सीन विवाद पर जोकोविच के बयान के बाद सीरम इंस्टीट्यूट के सीईओ आदार पूनावाला ने उनको एक खास संदेश दिया। पूनावाला ने कहा कि मुझे उम्मीद है कि कोरोना वैक्सीन के संबंध में 20 बार के ग्रैंड स्लैम चैंपियन अपना विचार बदलेंगे।
विज्ञापन


इस संबंध में पूनावाला ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया, जिसमें वह टेनिस खेलते दिख रहे हैं। उन्होंने लिखा- मैं टीकाकरण नहीं कराने पर आपके व्यक्तिगत विचारों का सम्मान करता हूं, लेकिन आपको खेलते हुए देखना मुझे पसंद है। मुझे उम्मीद है कि आप अपना विचार बदलेंगे। इस बीच, हममें से बाकी अब ग्रैंड स्लैम में मौका पा सकते हैं।

गौरतलब है कि सर्बिया के टेनिस स्टार ने एक  मीडिया चैनल को दिए इंटरव्यू में कहा था कि वह कोरोना वैक्सीन के खिलाफ नहीं है, लेकिन अगर उन्हें टीका लगवाने के लिए मजबूर किया गया तो वह टूर्नामेंट छोड़ भी सकते हैं। जोकोविच को साल की शुरुआत में ऑस्ट्रेलियन ओपन में खेलने से रोक दिया गया था, क्योंकि उन्होंने वैक्सीन नहीं ली थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें