फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अडानी समूह भी जुटा: दुनियाभर से ऑक्सीजन की आपूर्ति की पहल, चार क्रायोजेनिक टैंक्स की पहली खेप दमन से मुंद्रा रवाना

Tue, 27 Apr 2021 05:16 PM IST
सुरेंद्र जोशी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई

सार

देश में ऑक्सीजन की आपूर्ति तेज हो इसलिए अडानी ग्रुप भी सक्रिय हो गया है। अडानी पोर्ट से बगैर देरी किए विदेशों से आने वाली कोरोना खेप को जल्द पहुंचाने के खास प्रबंध किए गए हैं। 
विज्ञापन
दुनियाभर से ऑक्सीजन की आपूर्ति की पहल - फोटो : self
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

देश के कोविड-19 पॉजिटिव मरीजों को आवश्यक मेडिकल ऑक्सीजन की आपूर्ति करने के लिए अडानी ग्रुप ने दुनियाभर से सार्थक पहल की शुरुआत की है। 80 टन लिक्विड ऑक्सीजन के साथ 4 आईएसओ क्रायोजेनिक टैंक्स की पहली खेप दमन से मुंद्रा बंदरगाह रवाना कर दी गई है।

विज्ञापन


इसके अलावा सऊदी अरब से लाइफ-सेविंग मेडिकल ग्रेड ऑक्सीजन के 5,000 सिलिंडर्स सुरक्षित कर रहा है। दुबई और भारतीय वायु सेना ने दुबई से लिक्विड ऑक्सीजन का परिवहन करने के लिए 12 अन्य तैयार क्रायोजेनिक टैंक्स को सुरक्षित करने के लिए अदाणी ग्रुप के साथ भागीदारी की है। भारतीय वायु सेना इनमें से छह टैंक्स को वायुमार्ग के माध्यम से भारत में स्थानांतरित कर रही है।

अदाणी पोर्ट ने किए खास प्रबंध : करण अदाणी
अदाणी समूह के करण अदाणी ने बताया कि हमारे बंदरगाहों पर आने वाली कोविड से संबंधित दवाएं, ऑक्सीजन आदि को बगैर एक वक्त खराब किए जरूरतमंदों तक पहुंचाने के प्रयास किए जा रहे हैं। इसके लिए अदाणी पोर्ट ने खास प्रबंध किए हैं।
विज्ञापन

 
ग्रुप गुजरात में शीघ्र वितरण के लिए अतिरिक्त ऑक्सीजन की आपूर्ति की भी व्यवस्था कर रहा है। प्रतिदिन, इसकी कर्मचारियों द्वारा 1,500 सिलिंडरों को मेडिकल ऑक्सीजन से भरा जा रहा है, और उन्हें कच्छ जिले में जहां भी आवश्यकता है, वहां पहुंचाया जा रहा है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें