फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महाराष्ट्र में गहराया जल संकट, पीने के पानी को लेकर छलका लोगों का दर्द

Sat, 18 May 2019 02:09 PM IST
आसिम खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लातूर
विज्ञापन
लातूर में गहराया जल संकट - फोटो : ANI
विज्ञापन

महाराष्ट्र में पानी की समस्या गहराती जा रही है। लातूर जिले के लोग पानी की समस्या से जूझ रहे हैं। लातूर निवासी ने कहा कि सरकारी पानी के टैंक पंद्रह दिन में एक बार आते हैं। हमें सिर्फ 250 लीटर पानी ही मिल पाता है। 

विज्ञापन


लोगों ने आगे बताया कि हमें पीने के लिए अलग से पानी खरीदना पड़ता है। यहां पर बरसात भी कम हुई है। पानी की समस्या के चलते हम फसलें भी नहीं उगा सकते।  खेती करने के अलावा हमारा कोई और काम भी नहीं है। 
 


बता दें कि बांधों के गिरते जलस्तर को देखते हुए केंद्र ने महाराष्ट्र-गुजरात समेत 6 राज्यों में सूखे की एडवाइजरी जारी की। सरकार ने महाराष्ट्र-गुजरात के अलावा कर्नाटक, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना और तमिलनाडु को पानी का सही तरीके से इस्तेमाल करने की सलाह दी।
विज्ञापन


केंद्रीय जल आयोग के सदस्य एसके हल्दर ने बताया कि तमिलनाडु को इस बारे में शुक्रवार को एडवाइजरी जारी की गई। इसी तरह के पत्र पिछले हफ्ते गुजरात, महाराष्ट्र, कर्नाटक, आंध्र और तेलंगाना को जारी किए गए थे। 

उन्होंने बताया कि बांधों का स्तर 10 साल के औसत स्तर से 20 फीसदी नीचे आने पर राज्यों को सूखे की एडवाइजरी जारी की गई। बांध राज्यों के अंतर्गत आते हैं। बांधों में जब तक पर्याप्त पानी नहीं आ जाता तब तक राज्यों से इनका इस्तेमाल केवल पीने के पानी के लिए करने को कहा गया है।
विज्ञापन


 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें