फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ranya Rao: कोर्ट में ही फूट-फूट कर इस वजह से रोने लगी सोने की तस्करी करने वाली रान्या, DRI लगाया ये बड़ा आरोप

Tue, 11 Mar 2025 04:28 AM IST
शिव शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेंगलूरू

सार

सोने की तस्करी के मामले में गिरफ्तार कन्नड़ अभिनेत्री हर्षवर्धिनी रान्या उर्फ रान्या राव को सोमवार को आर्थिक अपराधों के लिए एक विशेष अदालत ने 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेज दिया। अभिनेत्री पूछताछ के लिए तीन दिनों तक राजस्व खुफिया निदेशालय की हिरासत में थी।
विज्ञापन
रान्या राव - फोटो : ANI/Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सोना तस्करी के आरोप में गिरफ्तार कन्नड़ अभिनेत्री हर्षवर्धिनी रान्या उर्फ रान्या राव सोमवार को कोर्ट में पेशी के दौरान फूट-फूट कर रोने लगीं। रान्या ने बंगलूरू की विशेष अदालत को बताया कि राजस्व खुफिया निदेशालय (डीआरआई) की हिरासत में उसे मानसिक रूप से प्रताड़ित किया गया और धमकाया गया। अदालत ने अभिनेत्री को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

विज्ञापन


डीआरआई ने 3 मार्च को बंगलूरू के केम्पेगौड़ा अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे पर रान्या राव को 12.56 करोड़ रुपये मूल्य के सोने के बिस्कुट के साथ गिरफ्तार किया था। डीआरआई ने रान्या से तीन दिनों तक पूछताछ के बाद उसे आर्थिक अपराधों के लिए विशेष अदालत में पेश किया। अदालत ने रान्या से पूछा कि क्या उन्हें हिरासत में शारीरिक रूप से प्रताड़ित किया गया था। इस पर रान्या रोने लगीं और कहा, मुझे मौखिक रूप से प्रताड़ित और धमकाया गया। मैं मानसिक रूप से आहत और भावनात्मक रूप से टूट गई हूं। रान्या आईपीएस अधिकारी रामचंद्र राव की सौतेली बेटी हैं। डीआरआई ने इस मामले में सोमवार को एक प्रमुख होटल के मालिक के बेटे को गिरफ्तार किया। उसे विशेष अदालत में पेश किया गया। अदालत ने उसे पांच दिन के लिए डीआरआई की हिरासत में भेज दिया।  

कर्नाटक के मंत्री बोले, रान्या मामले की जानकारी नहीं
कर्नाटक के गृह मंत्री जी परमेश्वर ने सोमवार को विधानसभा को बताया कि अभिनेत्री रान्या राव से जुड़े सोना तस्करी रैकेट के संबंध में राज्य सरकार के पास कोई जानकारी नहीं है, क्योंकि मामले की जांच कर रहे राजस्व खुफिया निदेशालय और सीबीआई से कोई संवाद नहीं हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें