फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Actor Vijay: राजनीति में धाक जमाएंगे विजय, पार्टी TVK के झंडे और चिह्न का किया अनावरण; 2026 के लिए भरी हुंकार

Thu, 22 Aug 2024 08:28 AM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई

सार

पार्टी के झंडे का अनावरण करने से पहले अभिनेता से राजनेता बने विजय ने एक शपथ पढ़ी। उन्होंने कहा कि वह सभी जीवित प्राणियों के लिए समानता के सिद्धांत को कायम रखेंगे।
विज्ञापन
Vijay - फोटो : PTI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जाने माने अभिनेता विजय ने आज यानी गुरुवार को अपनी पार्टी तमिलगा वेत्री कझगम (टीवीके) के झंडे और चिह्न का आधिकारिक रूप से अनावरण किया। TVK के झंडे और चुनाव चिह्न के अनावरण के दौरान विजय के पिता-माता भी पार्टी कार्यालय में मौजूद थे। विजय का यह कदम 2026 में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए काफी अहम माना जा रहा है।

विज्ञापन


इस दौरान विजय ने कहा, 'मुझे पता है कि आप सभी हमारे पहले राज्य सम्मेलन का इंतजार कर रहे हैं। इसके लिए तैयारियां चल रही हैं और बहुत जल्द मैं इसकी घोषणा करूंगा। उससे पहले मैंने आज हमारी पार्टी के झंडा अनावरण किया है। मुझे बहुत गर्व महसूस हो रहा है। हम तमिलनाडु के विकास के लिए मिलकर काम करेंगे।'
 

विज्ञापन

पार्टी के झंडे का अनावरण करने से पहले अभिनेता से राजनेता बने विजय ने एक शपथ पढ़ी। उन्होंने कहा कि वह सभी जीवित प्राणियों के लिए समानता के सिद्धांत को कायम रखेंगे। शपथ में विजय ने पढ़ा, 'हम हमेशा उन सेनानियों की सराहना करेंगे, जिन्होंने हमारे देश की आजादी के लिए लड़ाई लड़ी और अपने प्राणों की आहुति दी। हम हमेशा उन अनगिनत सैनिकों के योगदान को अपने जहन में रखेंगे, जिन्होंने तमिल भूमि से हमारे लोगों के अधिकारों के लिए अथक संघर्ष किया। मैं जाति, धर्म, लिंग, जन्म स्थान के नाम पर भेदभाव को दूर करूंगा। लोगों में जागरूकता पैदा करूंगा और सभी के लिए समान अवसर और समान अधिकार के लिए प्रयास करूंगा। मैं पूरी निष्ठा से प्रतिज्ञा करता हूं कि मैं सभी जीवित प्राणियों के लिए समानता के सिद्धांत को कायम रखूंगा।'
 

इससे पहले बुधवार को तमिल में जारी एक प्रेस बयान में अभिनेता ने कहा कि लोगों के काम करना एक बड़ा आशीर्वाद है। यह एक महान आशीर्वाद की तरह है अगर आपको हर दिन एक नई दिशा और एक नई ताकत के साथ काम करना हो। 22 अगस्त 2024 वह दिन है, जिसे भगवान और प्रकृति ने हमें इस तरह के आशीर्वाद के रूप में दिया है। यह वह दिन है, जब हमारे तमिलनाडु विजय क्लब का मुख्य प्रतीक ध्वज पेश किया जाएगा।
 

विज्ञप्ति में कहा गया कि तमिलनाडु के कल्याण के लिए काम करते हुए हम अपने मुख्यालय सचिवालय में अपना वीर ध्वज, विजय ध्वज पेश करेंगे। यह हमारे राज्य का प्रतीक बन जाएगा। हम ध्वज गीत भी जारी करेंगे। मुझे यह घोषणा करते हुए खुशी हो रही है कि हम इसका झंडा भी फहराएंगे। अभिनेता विजय ने हाल ही में राजनीति में प्रवेश किया है और इस साल फरवरी में अपनी पार्टी का नाम तमिलगा वेत्री कझगम रखा था।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें