एक्टर रजनीकांत ने मंगलवार को आंध्र प्रदेश के मंत्रालयम में श्री राघवेंद्र स्वामी मठ का दौरा किया। रजनीकांत सुबह 7:30 बजे पहुंचकर मंत्रालयम के दर्शन किए। उन्होंने मंदिर में सबसे पहले पहुंचकर मनचालामां देवी के दर्शन किए और श्री राघवेंद्र स्वामी का आशीर्वाद लिया।
पढ़ें- रजनीकांत ने कमल हासन से पूछा- कैसे होती है राजनीति, जवाब मिला- मेरे साथ आओ तो सिखाऊं
इस दौरान रजनीकांत ने मंदिर में करीब 30 मिनट तक विशेष पूजा की। रजनीकांत ने स्वामी राघवेंद्र को एक मोमेंटो भी भेट किया। रजनीकांत इस मठ में काफी पहले से जाते रहे हैं। वह इस मठ के बड़े भक्त हैं। मंत्रालयम मठ देश का जानामाना मठ है। यहां देश ही नहीं विदेशों से भी काफी मात्रा में लोग पहुंचते हैं।