फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रधानमंत्री को भीड़ हिंसा के खिलाफ चिट्ठी लिखने वाले अभिनेता को मिली मौत की धमकी

Thu, 25 Jul 2019 01:01 PM IST
Priyesh Mishra न्यूज डेस्क, अमर उजाला,कोलकाता
विज्ञापन
kaushik sen (फाइल फोटो) - फोटो : social media
विज्ञापन

देश भर में हो रही भीड़ हिंसा को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लिखे गए पत्र पर हस्ताक्षर करने वालों में से एक अभिनेता कौशिक सेन ने कहा है कि उन्हें अज्ञात व्यक्ति द्वारा धमकी भरा फोन आया है। सेन ने कहा है कि पुलिस को इसके बारे में सूचित कर दिया गया है और उन्हें फोन नंबर दे दिया गया है।

विज्ञापन


सेन ने बताया कि कल मुझे अज्ञात नंबर से एक कॉल आया, जिसमें मुझे पीट-पीट कर हत्या करने और असहिष्णुता के खिलाफ आवाज उठाना बंद नहीं करने पर गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी दी गई। मुझे बोला गया कि अगर मैं अपना तरीका नहीं बदलता हूं, तो मेरी हत्या कर दी जाएगी।

सेन ने कहा कि ईमानदारी से कहूं तो, मैं इस तरह के कॉल को लेकर चिंतित नहीं हूं। मैंने कॉल के बारे में पत्र पर हस्ताक्षर करने वाले अन्य लोगों को भी सूचित कर दिया है और उन्हें भी फोन नंबर भेज दिया है।
विज्ञापन


बता दें कि देश में भीड़ हिंसा और पीट-पीटकर हो रही हत्या को लेकर फिल्म निर्माताओं, लेखकों और अभिनेताओं सहित 49 प्रतिष्ठित हस्तियों ने मंगलवार को प्रधानमंत्री को पत्र लिखकर हालिया घटनाओं पर चिंता व्यक्त की है।

हस्ताक्षरकर्ताओं ने यह भी कहा कि उन्हें इस बात का पछतावा है कि जय श्री राम के नारे को एक भड़काऊ युद्ध की तरह प्रयोग किया जा रहा है। जो कानून व्यवस्था को समस्याओं की ओर ले जाता है, और भीड़ हिंसा इसके नाम पर होती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें