फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टूलकिट मामला : शांतनु मुलुक को 10 दिन की अंतरिम जमानत, निकिता की अर्जी पर फैसला आज

Wed, 17 Feb 2021 12:03 AM IST
सुरेंद्र जोशी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
विज्ञापन
बॉम्बे हाईकोर्ट (फाइल फोटो) - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन
टूलकिट मामले में बॉम्बे हाईकोर्ट की औरंगाबाद पीठ ने एक्टीविस्ट शांतनु मुलुक को 10 दिन की अंतरिम जमानत दे दी है। एक्टीविस्ट निकिता जैकब की ट्रांजिट अंतरिम जमानत पर बॉम्बे हाईकोर्ट ने फैसला सुरक्षित रखा है। निकिता जैकब ने भी टूलकिट को एडिट किया था। निकिता की अर्जी पर हाईकोर्ट बुधवार को फैसला सुनाएगी। फैसला आने तक दिल्ली पुलिस निकिता के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं कर करेगी।   
विज्ञापन


दोनों के खिलाफ जारी हो चुके हैं गैर जमानती वारंट
बता दें, बॉम्बे हाईकोर्ट की वकील निकिता जैकब और शांतनु के खिलाफ दिल्ली की एक अदालत ने गैर जमानती वारंट जारी किया है। इन पर किसानों के प्रदर्शन से जुड़ी टूलकिट साझा करने का आरोप है। इस टूलकिट को एडिट करने और इसे सोशल मीडिया पर साझा करने के आरोप में पहले ही पर्यावरण कार्यकर्ता दिशा रवि को गिरफ्तार किया जा चुका है। निकिता ने गैर  जमानती वारंट के खिलाफ बॉम्बे हाईकोर्ट में ट्रांजिट जमानत याचिका दायर की है। 

 




खालिस्तान समर्थकों से संपर्क का आरोप
एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि निकिता और शांतनु पर दस्तावेज तैयार करने और खालिस्तान समर्थक तत्वों के सीधे संपर्क में होने का आरोप है। दोनों टूलकिट मामले में वांछित हैं। दोनों की तलाश में पुलिस ने मुंबई और अन्य जगहों पर छापा भी मारा था। 
विज्ञापन


किस पर क्या आरोप 
दिशा रवि - टूलकिट के लिए वॉट्सएप ग्रुप बनाया 
निकिता जैकब -  शांतनु की बनाई टूलकिट को एडिट किया 
शांतनु - टूलकिट को दूसरों के साथ शेयर किया 
 

कौन है निकिता जैकब
विवाद होने पर निकिता ने अपना ट्विटर अकाउंट डिलीट कर दिया था। दावा किया जा रहा है कि तब उसने अपने प्रोफाइल में खुद का परिचय बॉम्बे हाईकोर्ट की वकील, पर्यावरणविद और आम आदमी पार्टी (आप) से जुड़े होना दिया था। हालांकि, नए प्रोफाइल में उन्होंने आम आदमी पार्टी से अपने संबंध की बात हटा दी है। ट्विटर यूजर विजय पटेल ने दावा किया है कि निकिता ने 30 जनवरी, 2021 को सॉलिडेरिटी विद इंडियन फार्मर्स नामक डॉक्यूमेंट तैयार किया था। दावा है कि उसने इंस्टाग्राम पर न्यूज इनफ्यूज नाम से एक अकाउंट भी बना रखा है।

निकिता, शांतनु ने तैयार किया था ‘टूलकिट’ दिशा ने टेलीग्राम से ग्रेटा थनबर्ग को भेजा : दिल्ली पुलिस
पर्यावरण कार्यकर्ता दिशा रवि की गिरफ्तार पर बवाल के बीच दिल्ली पुलिस ने सोमवार को आरोप लगाया कि दिशा ने दो अन्य संदिग्धों निकिता जैकब और शांतनु के साथ किसानों के प्रदर्शन से जुड़ा ‘टूलकिट’ तैयार किया था और इसे सोशल मीडिया पर साझा किया। पुलिस का दावा है कि दिशा ने ही टेलीग्राम एप के जरिये ‘टूलकिट’ पर्यावरण कार्यकर्ता ग्रेटा थनबर्ग को भेजा था। दिशा को पुलिस ने शनिवार रात को बंगलूरू से गिरफ्तार किया था।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें