फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharashtra: क्या अजित पवार के विमान हादसे के पीछे साजिश थी? रोहित पवार ने खरात के वित्तीय लेनदेन पर जताया शक

Mon, 06 Apr 2026 06:26 PM IST
Nirmal Kant न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पुणे।

सार

Maharashtra: विधायक रोहित पवार ने 28 जनवरी के विमान हादसे को लेकर सवाल उठाया, जब कार्यकर्ता अंजली दमानिया ने गिरफ्तार स्वयंभू बाबा अशोक खरात और समता सहकारी ऋण समिति के बीच वित्तीय लेनदेन का दावा किया। उन्होंने कहा कि हादसे के समय खरात की ओर से बड़े लेनदेन किए गए। रोहित पवार ने सीआईडी से हादसे और इन घटनाओं के बीच संबंध की व्यापक जांच की मांग की। पढ़िए रिपोर्ट-
विज्ञापन
रोहित पवार - फोटो : एएनआई (फाइल)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरदचंद्र पवार) के विधायक रोहित पवार ने सोमवार को 28 जनवरी के विमान हादसे को लेकर फिर शक जताया। इस हादसे में तत्कालीन उप मुख्यमंत्री अजित पवार का निधन हो गया था। यह संदेह तब पैदा हुआ, जब कार्यकर्ता अंजली दमानिया ने गिरफ्तार स्वयंबू बाबा अशोक खरात और एक सहकारी ऋण समिति के बीच वित्तीय लेन-देन का आरोप लगाया।  
विज्ञापन

 
कार्यकर्ता अंजली दमानिया ने क्या दावा किया?
मुंबई में प्रेस कॉन्फ्रेंस में अंजली दमानिया ने दावा किया कि अजित पवार से जुड़े कथित हादसे के दौरान समता सहकारी ऋण समिति में लेन-देन से जुड़े एसएमएस अलर्ट में असामान्य वृद्धि देखी गई। यह उस समय की बात की बात है, जब 28 जनवरी को विमान हादसा हुआ था। दमानिया के मुताबिक, 27 जनवरी को 17 संदेश प्राप्त हुए और अगले दिन (हादसे वाले दिन) 19 संदेश मिले। इसके बाद भी कई संदेश आए, जो सामान्य तरीके के अनुसार नहीं थे। उन्होंने कहा, ये संदेश खरात के खाते में जमा या निकासी को दर्शाते थे। 

शरद पवार गुट के विधायक ने क्या कहा?
रोहित पवार ने एक्स पर एक पोस्ट में लिखा, गंभीर सवाल उठ रहे हैं, क्योंकि यह सामने आया है कि इसी समय अशोक खरात ने बड़े पैमाने पर वित्तीय लेनदेन किए। इसके पहले, अजित दादा के निवास के बाहर कथित काला जादू के अनुष्ठानों की भी खबरें आई थीं। कर्जत-जामखेड़ के विधायक ने वीएसआर कंपनी के विमान से खरात के कई बार यात्रा करने और उसके समर्थकों के नेटवर्क की खबरों का हवाला देते हुए सवाल उठाया कि क्या इन घटनाओं और घातक विमान हादसे के बीच कोई संबंध हो सकता है। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें:  थानों में CCTV कैमरे लगाने का मामला: 'कल अदालत में हाजिर रहें केंद्रीय गृह सचिव', सुप्रीम कोर्ट का निर्देश
विज्ञापन


सीआईडी को व्यापक जांच करनी चाहिए: रोहित पवार
लीजरजेट 45 विमान वीआरएस कंपनी का था, जो 28 मार्च को बारामती में दुर्घटनाग्रस्त हुआ था और वही इसका संचालन कर रही थी। रोहित पवार ने कहा, क्या इन घटनाओं और अजित दादा व अन्य की मौत वाले हादसे के बीच कोई संबंध है? सच सामने आना चाहिए। उन्होंने व्यापक जांच की मांग करते हुए कहा, अपराध जांच विभाग (सीआईडी) को खरात और उससे जुड़े व्यक्ति की भी जांच करनी चाहिए। सीआईडी अभी हादसे के पीछे संभावित साजिश की जांच कर रही है। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें