फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसपी सिटी मुकुल द्विवेदी का साथ छोड़कर भागे 20 दरोगाओं पर हो सकती है कार्रवाई

Tue, 23 Aug 2016 04:24 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, मथुरा
विज्ञापन
- फोटो : ANI
विज्ञापन
जवाहर बाग में हिंसा के दौरान अफसरों को छोड़कर भागने वाले 20 दरोगाओं पर गाज गिर सकती है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने इन सभी दरोगाओं को तलब कर लिया है। सोमवार को इन सभी दरोगाओं के एसएसपी ने बयान लिए है। हालांकि बयान का खुलासा नहीं किया है। 
विज्ञापन


बता दें कि बीती दो जून को रामवृक्ष यादव और अन्य कब्जाधारियों से जवाहर बाग खाली कराने में एसपी सिटी मुकुल द्विवेदी और एसओ फरह संतोष कुमार यादव शहीद हो गए थे। इनके साथ गए दरोगा और पुलिसकर्मी कब्जाधारियों का सामना करने के बजाए भाग खड़े हुए। इन दरोगाओं और पुलिसकर्मियों के खिलाफ जांच चल रही थी। अब इन पर गाज गिरना लगभग तय माना जा रहा है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बबलू कुमार ने इन 20 दरोगाओं को तलब कर लिया है।

सोमवार को एसएसपी ने अपने कैंप कार्यालय पर इन दरोगाओं के बयान दर्ज कराए। इन दरोगाओं ने क्या बयान दिए, इसका खुलासा नहीं किया गया है। इन पर कार्रवाई की संभावना जताई जा रही है। एसएसपी बबलू कुमार ने अमर उजाला को बताया कि जवाहर बाग कांड के 20 दरोगाओं के बयान दर्ज कराए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें