बंगलूरू और महाराष्ट्र में एएनटीएफ, बंगलूरू सिटी पुलिस और एनसीबी की संयुक्त कार्रवाई में चार लोग गिरफ्तार हुए। जांच में 4.2 किग्रा मेफेड्रोन और 17 किग्रा कच्चा मटीरियल जब्त किया गया है।
बंगलूरू और महाराष्ट्र में ड्रग्स के खिलाफ महाराष्ट्र की एंटी-नारकोटिक्स टास्क फोर्स (एएनटीएफ), बंगलूरू सिटी पुलिस और नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) का बड़ा एक्शन सामने आया है। इसके तहत तीनों एजेंसियों ने एक संयुक्त कार्रवाई में अलग-अलग जगहों पर छापेमारी कर चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है। यह कार्रवाई मेफेड्रोन और उससे जुड़ी कच्ची सामग्री के अवैध निर्माण और तस्करी के सिलसिले में की गई।
जांच में कुल 4.2 किग्रा मेफेड्रोन, जिसकी कीमत लगभग 1.2 करोड़ रुपए बताई गई है और 17 किलोग्राम कच्चा रॉ मटीरियल जब्त किया गया। इसके अलावा, बारल, मिक्सर और अन्य उपकरण भी पुलिस ने कब्जे में लिए।
ये भी पढ़ें:- Supreme Court: दुष्कर्म के दोषी विधायक कुलदीप सेंगर को सुप्रीम कोर्ट से झटका, दिल्ली हाईकोर्ट के फैसले पर रोक
ये भी पढ़ें:- Year Ender 2025: सोफिया कुरैशी से मैथिली ठाकुर तक...2025 में देश की बेटियों ने बटोरी सुर्खियां