फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Biz Updates: आईओसी, ओएनजीसी और गेल सहित छह सरकारी कंपनियों पर कार्रवाई, स्टॉक एक्सचेंज ने लगाया जुर्माना

Mon, 26 Feb 2024 05:19 AM IST
जलज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

कंपनियों का कहना है कि निदेशक नियुक्त करने का मामला उनके नियंत्रण में नहीं है। यह सरकार के हाथ में है। कंपनियों ने शेयर बाजारों को दी सूचना में कहा है कि वे समय-समय पर सूचीबद्धता नियमों के तहत काम करती हैं।
विज्ञापन
व्यापार समाचार - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन (आईओसी), ओएनजीसी और गेल सहित छह सरकारी कंपनियों पर स्टॉक एक्सचेंजों ने 32.5 लाख रुपये का जुर्माना लगाया है। इन कंपनियों में स्वतंत्र और महिला निदेशकों की संख्या पूरी नहीं थी। यह लगातार तीसरी तिमाही है, जब इन कंपनियों पर समान मामले में जुर्माना लगाया गया है। हर कंपनी पर 5,42,800 रुपये का जुर्माना लगाया गया है। इनमें एचपीसीएल, एमआरपीएल, ऑयल इंडिया भी हैं।

हालांकि, इन कंपनियों का कहना है कि निदेशक नियुक्त करने का मामला उनके नियंत्रण में नहीं है। यह सरकार के हाथ में है। कंपनियों ने शेयर बाजारों को दी सूचना में कहा है कि वे समय-समय पर सूचीबद्धता नियमों के तहत काम करती हैं। वे निदेशकों की संख्या को पूरी करने के लिए कोशिश कर रही हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें