फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सैटेलाइट दे रहे तूफान आने और ग्लेशियर पिघलने की सटीक जानकारी: के कस्तूरीरंगन

Fri, 15 Nov 2019 10:19 AM IST
Priyesh Mishra न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
के कस्तूरीरंगन (फाइल फोटो) - फोटो : Social Media
विज्ञापन

वर्तमान समय में आने वाले तूफानों की गति और प्रवाभ क्षेत्र के बारे में सैटेलाइट सटीक जानकारियां दे रहे हैं। इनके द्वारा दी गईं जानकारियों के कारण ही जन-धन की हानि होने से बचा जा रहा है।

विज्ञापन


भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन के पूर्व चेयरमैन डॉ. के कस्तूरीरंगन ने गुरुवार को टीईआरआई स्कूल ऑफ एडवांस स्टडी के दीक्षांत समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि इसी कारण तूफान प्रभावित क्षेत्र में होने वाले नुकसान को काफी हद तक कम किया गया है। 



उन्होंने कहा कि कुछ साल पहले तक ऐसा नहीं हो पाता था, जिसकी वजह से ज्यादा लोग प्रभावित होते थे। लेकिन, अब जानकारी पहले ही मिल जाने से लोगों को हटाने के साथ बचाव के लिए पहले से ही प्रशासन तैयार हो जा रहा है। हालांकि इसे अभी और कम करने की जरूरत है।
विज्ञापन


ग्लेशियर पिघलने की भी मिल रही जानकारी
डॉ. कस्तूरीरंगन ने कहा कि सैटेलाइट के जरिए ग्लेशियर पर ठीक से नजर रखी जा रही है। कब यह स्थिर रहेगा और कब यह पिघलना शुरू होगा। इस संबंध में पूरा अनुमान सैटेलाइट की इमेज के जरिए लगाया जा रहा है। ग्लेशियर के बारे में आकलन धीरे-धीरे सही हो रहा है।

पराली से प्रदूषण पर यह बोले डॉ. कस्तूरीरंगन
डॉ. कस्तूरीरंगन ने कहा कि पराली जलने और अन्य गतिविधियों की तस्वीरें इसरो भी लेता है। मगर इसका इस्तेमाल कौन-कौन सी एजेंसी करती हैं, इस बारे में उन्हें जानकारी नहीं है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें