फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Desert Locust: अब सटीक पूर्वानुमान टिड्डी दल के विनाशकारी हमलों से बचाएगा, शोधकर्ताओं ने विकसित किया तरीका

Wed, 25 Dec 2024 07:04 AM IST
शुभम कुमार अमर उजाला नेटवर्क

सार

पीएलओएस कम्प्यूटेशनल बायोलॉजी पत्रिका में प्रकाशित अध्ययन के अनुसार टिड्डी के प्रकोप का अब कई दिन पहले अनुमान लगाया जा सकता है। यदि बड़ा आक्रमण होने की आशंका है तो इससे पहले कि फसल को भारी नुकसान हो, संबंधित लोगों को सतर्क किया जा सकता है।
विज्ञापन
रेगिस्तानी टिड्डी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रेगिस्तानी टिड्डी दल के खिलाफ बड़ी सफलता हासिल करते हुए कैम्ब्रिज विश्वविद्यालय के नेतृत्व में शोधकर्ताओं ने यह अनुमान लगाने का तरीका विकसित किया है कि ये कब और कहां झुंड में आएंगे ताकि समय रहते उनसे निपटा जा सके। ये कीट इतने विनाशकारी होते हैं कि एक झुंड एक वर्ग किमी को कवर करते हुए एक दिन में 35,000 लोगों को खिलाने लायक भोजन चट कर सकते हैं।
विज्ञापन


एक नजर अध्य्यन पर
पीएलओएस कम्प्यूटेशनल बायोलॉजी पत्रिका में प्रकाशित अध्ययन के अनुसार टिड्डी के प्रकोप का अब कई दिन पहले अनुमान लगाया जा सकता है। यदि बड़ा आक्रमण होने की आशंका है तो इससे पहले कि फसल को भारी नुकसान हो, संबंधित लोगों को सतर्क किया जा सकता है।

क्या कहते है आकड़े
नई चेतावनी प्रणाली मौसम के पूर्वानुमान से संबंधित आकड़ों और हवा में कीटों की गतिविधियों के अत्याधुनिक कम्प्यूटेशनल मॉडल का उपयोग करके तैयार की गई है, ताकि यह अनुमान लगाया जा सके कि झुंड नए भोजन और प्रजनन के मैदानों की तलाश में कहां जाएंगे। यह पता चलते ही प्रभावित होने वाले क्षेत्रों में  कीटनाशकों का छिड़काव किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें