फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

2010 के बाद हर 33वें दिन मिला भारत को एक अरबपति

Sat, 29 Apr 2017 11:27 AM IST
amarujala.com- Presented by: मनीष कुमार
विज्ञापन
विज्ञापन
फोर्ब्स की अरबपतियों से जुड़ी लिस्ट का एनालिसिस सामने आया है। इसके मुताबिक भारत में अरबपति तेजी से बढ़ते जा रहे हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक साल 2010 से अबतक देश में हर 33 दिन बाद एक अरबपति बना है। ये एनालिसिस मैनेजमेंट कंसल्टेंसी फर्म अहमदॉफ एंड कंपनी ने किया है, जिसके आधार पर फोर्ब्स ने इन अमीरों की लिस्ट तैयार की है।
विज्ञापन


चौंका देने वाली बात है कि भारतीयों में 100 में से 70 ऐसे लोग हैं जो अपने दम पर अरबपति बने हैं। वहीं 30 अपनी पारिवारिक संपत्ति की मदद से इस मुकाम को हासिल कर पाए हैं। इस बड़े बदलाव की वजह से भारत की अर्थव्यवस्था में मजबूती के आसार बताए जा रहे हैं। अहमदॉफ की रिपोर्ट के मुताबिक भारत की जीडीपी पिछले 10 सालों में दोगुनी हुई है। 

हालांकि, इस लिस्ट में महिलाओं की संख्या काफी कम है। 4 महिलाएं ऐसी हैं जो अरबपति बन पाई हैं। इनमें से तीन अपनी पारिवारिक संपत्ति और एक अपने दम पर अरबपति बन पाई हैं। अरबपतियों की लिस्ट में रिलायंस ग्रुप के मालिक मुकेश अंबानी सबसे ऊपर हैं। इसके बाद लक्षमी मित्तल और अजीम प्रेमजी भी टॉप 4 में हैं।
विज्ञापन


अगर भारत के अरबपति देखे जाए तो मुकेश अंबानी 23.2 अरब डॉलर के साथ टॉप पर हैं। फिर लक्ष्मी मित्तल (16.4) हिंदुजा फैमिली (15.4), अजीम प्रेमजी (14.9) और पालोनी मिस्त्री (14.9) के साथ टॉप 5 में हैं। हेल्थ और फार्मेसी इंडस्ट्री ने पिछले सात साल में भारत को सबसे ज्यादा अरबपति दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें