राष्ट्रपति चुनाव को लेकर गरमा-गरमी तेज हो गई है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी को एक बार फिर इस पद पर लाने को लेकर जोर दिया है। एनडीटीवी की खबर के मुताबिक बीजेपी के बड़े सूत्रों ने इस बात की खबर दी है और कहा कि नीतीश लगातार इस पर जोर बनाए हुए हैं।
हालांकि, ऐसा पहली बार हो रहा है जब ऐसे उम्मीदवार को देश का राष्ट्रपति बनाया जा सकता है, जिसका कांग्रेस से कोई नाता नहीं होगा। दूसरी ओर नीतीश ने सत्तारुढ़ बीजेपी को सलाह दी कि वे विपक्ष से बैठकर बात करें और फिर प्रणब मुखर्जी का नाम इस लिस्ट में ऊपर रखे।
इससे पहले उम्मीदवार को लेकर कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी से भी मुलाकात की। बताया जा रहा है कि प्रणब मुखर्जी ने भी साफ कर दिया है कि अगर उनका नाम फिर से उम्मीदवारी के लिए लिया जाता है तो इससे उन्हें कोई आपत्ति नहीं होगी। ये भी साफ तौर पर जाहिर है कि बीजेपी अपने ही उम्मीदवार को मैदान में उतारेगी।