तमिलनाडु के तंजावुर में हुए हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई। इनमें एक महिला भी शामिल है। वहीं दो अन्य लोग घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
तमिलनाडु में भीषण सड़क हादसा हो गया। यहां तंजावुर-तिरुचिरापल्ली राष्ट्रीय राजमार्ग पर सेंगकिपट्टी पुल के पास एक सरकारी बस और एक निजी टेम्पो वैन की आमने-सामने की टक्कर में पांच लोगों की मौत हो गई है। तंजावुर जिला कलेक्टर प्रियंका बालासुब्रमण्यम ने इस हादसे के बारे में जानकारी दी है।
विज्ञापन
तंजावुर जिला कलेक्टर प्रियंका बालासुब्रमण्यम ने बताया कि हादसा रात्रि करीब आठ बजे हुआ। उन्होंने बताया कि हादसे में पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई वहीं, दो अन्य लोग घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मरने वालों में एक महिला भी शामिल है। सभी की पहचान के प्रयास किये जा रहे हैं।