फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gujarat: अहमदाबाद वडोदरा एक्सप्रेसवे पर बड़ा हादसा, हाइड्रोजन पेरॉक्साइड से भरा टैंकर पलटा, लीक हो रहा केमिकल

Sat, 24 May 2025 06:42 PM IST
बशु जैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद

सार

अहमदाबाद-वडोदरा एक्सप्रेसवे पर चकलासी पुलिस स्टेशन क्षेत्र में दहेज से अहमदाबाद जा रहा एक टैंकर पलट गया। टैंकर में हाइड्रोजन पेरॉक्साइड था। टैंकर से हाइड्रोजन पेरॉक्साइड लीक होने के बाद पुलिस ने इलाके की घेराबंदी कर दी है। फायर और एसडीआरएफ की टीमें मौजूद हैं।
विज्ञापन
पलटा टैंकर - फोटो : ANI/वीडियो ग्रैब
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नाडियाड में अहमदाबाद-वडोदरा एक्सप्रेसवे पर बड़ा हादसा हुआ है। यहां चकलासी थाना क्षेत्र में हाइड्रोजन पेरॉक्साइड लेकर अहमदाबाद जा रहा टैंकर पलट गया। टैंकर से केमिकल लीक होने लगा। मौके पर दमकल, पुलिस और एसडीआरएफ की टीम पहुंच गई है। 
विज्ञापन

डीएसपी बिमल बाजपेयी ने बताया कि अहमदाबाद-वडोदरा एक्सप्रेसवे पर चकलासी पुलिस स्टेशन क्षेत्र में दहेज से अहमदाबाद जा रहा एक टैंकर पलट गया। टैंकर में हाइड्रोजन पेरॉक्साइड था। टैंकर से हाइड्रोजन पेरॉक्साइड लीक होने के बाद पुलिस ने इलाके की घेराबंदी कर दी है। फायर और एसडीआरएफ की टीमें मौजूद हैं। अभी तक कोई हताहत नहीं हुआ है। 



वहीं आनंद शहर के मुख्य अग्निशमन अधिकारी धर्मेश गौड़ ने कहा कि हमें एक्सप्रेसवे से एक कॉल आया कि आनंद शहर से पांच किमी दूर एक टैंकर पलट गया है। हमने तुरंत एक फायर ब्रिगेड टीम भेजी। हम केमिकल को पतला कर रहे हैं। किसी के हताहत होने या घायल होने की सूचना नहीं मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन




ये भी पढ़ें: आंध्र के कडप्पा में लॉरी ने कार को मारी टक्कर; तीन महिलाओं और एक बच्चे सहित पांच की मौत

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें