तेलंगाना में हैदराबाद के कोठागुडा में बिजली विभाग के एक सहायक मंडल अधिकारी (एडीओ) के आवास पर एसीबी की छापेमारी चल रही है। पीआरओ, एसीबी तेलंगाना ने बताया कि एडीओ मणिकोंडा में कार्यरत थे। साथ ही एसीबी की 15 अलग-अलग टीमें तेलंगाना के अन्य जिलों में भी छापेमारी कर रही हैं।