वीडियो लीक मामले में एंटी करप्शन ब्यूरो (एसीबी) ने कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री बी एस येदियुरप्पा और मोदी सरकार में संसदीय कार्य मंत्री अनंत कुमार के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर दी है।
फॉरेंसिक विभाग की तरफ से ऑडियो में दोनों नेताओं की आवाज की पुष्टि होने के बाद एसीबी ने एफआईआर दर्ज की है। FIR दर्ज होने के बाद येदियुरप्पा ने कर्नाटक की कांग्रेस सरकार पर बदले की भावना का आरोप लगाया है।
Leaked video matter: ACB files FIR against BS Yeddyurappa & Ananth Kumar following forensic report confirming voices of the 2 in an audio
— ANI (@ANI) October 8, 2017
वहीं इस मुद्दे पर येदियुरप्पा ने कहा, 'एसीबी यह सब जानबूझकर कर रही है। उन्होंने कर्नाटक के सीएम सिद्धारमैया पर आरोप लगाया कि सरकार के इशारे पर यह किया जा रहा है। कहा कि हम एसीबी का सामना करने के लिए तैयार है।'
Leaked video matter:BS Yeddyurappa & Ananth Kumar were heard speaking abt money transaction done by local pol leaders to their High command
— ANI (@ANI) October 8, 2017
गौरतलब है कि वीडियो लीक मामले में बेंगलुरु में फर्स्ट एडिशनल चीफ मेट्रोपोलिटन मजिस्ट्रेट ने बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष बीएस येदियुरप्पा और केंद्रीय मंत्री अनंत कुमार को आवाज की रिकॉर्डिंग को मामले की जांच कर रहे अधिकारी के सामने देने का आदेश दिया था।