फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यात्रियों को तोहफा, जम्मूतवी से सिकंदरबाद चलेगी एसी स्पेशल ट्रेन

Wed, 13 Jul 2016 05:07 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए रेलवे ने गोरखपुर-छत्रपति शिवाजी टर्मिनस व मुंबई-गोरखपुर के बीच चलने वाली स्पेशल ट्रेन के फेरे बढ़ाने का निर्णय लिया है। इसके अलावा रेलवे ने जम्मूतवी-सिकंदराबाद के बीच एसी स्पेशल ट्रेन चलाने की भी घोषणा की है। ट्रेन संख्या 02597 गोरखपुर से चलने वाली ट्रेन 16 जुलाई से 30 जुलाई के बीच हर शनिवार को चलेगी।
विज्ञापन


ट्रेन संख्या 02598 क्षत्रपति शिवाजी स्टेशन से गोरखपुर के लिए 17 जुलाई से 31 जुलाई के बीच प्रत्येक रविवार को चलेगी। संख्या 02533 गोरखपुर से मुंबई के लिए 14 जुलाई से 28 जुलाई के बीच प्रत्येक बृहस्पतिवार को चलेगी। मुंबई टर्मिनस से ट्रेन संख्या 02534 मुंबई के लिए 16 जुलाई से 30 जुलाई के  बीच प्रत्येक शनिवार को चलेगी।
विज्ञापन

जम्मूतवी से सिकंदराबाद के लिए यह ट्रेन 23 व 30 जुलाई को चलेगी

- फोटो : Getty
रेलवे ने जम्मूतवी-सिकंदराबाद के लिए एसी स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। ट्रेन संख्या 07067 सिकंदराबाद से 21 जुलाई व 28 जुलाई को चलेगी। दोपहर बाद 3:30 बजे चलेगी और तीसरे दिन सुबह 4:55 बजे पहुंचेगी। जम्मूतवी से सिकंदराबाद के लिए यह ट्रेन 23 व 30 जुलाई को चलेगी।

जम्मूतवी से यह ट्रेन दोपहर बाद 3 बजे चलेगी और तीसरे दिन सिकंदराबाद सुबह 5:50 बजे पहुंचेगी। यह ट्रेन पठानकोट कैंट, लुधियाना जंक्शन, अंबाला कैंट, दिल्ली सफदरजंग, मथुरा, आगरा कैंट, ग्वालियर, झांसी, बीणा, हबीबगंज, इटारसी, बेतुल, पंधुमा, नागपुर, बल्लारशाह, सिरपुर कागजनगर, रामागुंडम, काजीपत, छरपाली स्टेशन पर दोनों दिशाओं में ठहरेंगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें