अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) के राष्ट्रीय महामंत्री याज्ञवल्क्य शुक्ल ने शुक्रवार को उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में चल रहे विद्यार्थी परिषद के राष्ट्रीय अधिवेशन में विद्यार्थी परिषद की संगठनात्मक रिपोर्ट को प्रस्तुत करते हुए बताया है कि इस वर्ष पूरे देशभर से सदस्यता हुई है।
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने दावा किया है कि वह दुनिया का सबसे बड़ा छात्र संगठन बन चुका है। संगठन के अनुसार उसके सक्रिय सदस्यों की संख्या 55 लाख को पार कर चुकी है। इस वर्ष उसके सक्रिय सदस्यों की संख्या 55,12,470 हो चुकी है। दुनिया के किसी भी देश में किसी भी छात्र संगठन के पास इतने सक्रिय सदस्य नहीं हैं। संगठन ने पहले ही दुनिया के सबसे बड़े संगठन होने का दावा किया था, लेकिन इस वर्ष उसकी सदस्य संख्या में एक बार फिर बढ़ोतरी हुई है।
विज्ञापन
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) के राष्ट्रीय महामंत्री याज्ञवल्क्य शुक्ल ने शुक्रवार को उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में चल रहे विद्यार्थी परिषद के राष्ट्रीय अधिवेशन में विद्यार्थी परिषद की संगठनात्मक रिपोर्ट को प्रस्तुत करते हुए बताया है कि इस वर्ष पूरे देशभर से सदस्यता हुई है। उनके अनुसार, छात्रों के मुद्दे उठाने और उनके हितों की बात करने के कारण एबीवीपी का छात्रों के बीच भरोसा बढ़ा है। संगठन ने शैक्षणिक संस्थानों में महिलाओं के लिए सुरक्षा और महिला सशक्तिकरण के पक्ष में आवाज उठाने, महिलाओं को नेतृत्व देने की दिशा में बढ़ाने के लिए विद्यार्थी परिषद ने अच्छा प्रयास किया है।