फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अबू धाबी के रहनेवाले बाप-बेटे ने भारत में बनाया वर्ल्ड रिकार्ड

Thu, 16 Aug 2018 03:40 PM IST
भाषा, दुबई
विज्ञापन
guinness world records
विज्ञापन
अबू धाबी के रहनेवाले एक शख्स और उसके पांच साल के बेटे ने भारत भ्रमण के दौरान एक अनोखा कारनामा कर विश्व रिकॉर्ड कायम किया है। बाप-बेटे ने 12 घंटे से भी कम समय में सार्वजनिक परिवहन के जरिये सफर कर ज्यादा से ज्यादा यूनेस्को विश्व धरोहर स्थलों में सैर करने का गिनीज वर्ल्ड रिकार्ड बनाया है। 
विज्ञापन


खलीज टाईम्स में गुरुवार को छपी खबर के अनुसार अबू धाबी का आईटी पेशेवर 36 वर्षीय मोहम्मद ताहिर अपने बेटे मोहम्मद अयान को अटल निश्चय का पाठ पढ़ाने और स्वदेश की संस्कृति के बारे में बताने के लिए उसके साथ मिलकर वर्ल्ड रिकार्ड कायम करना चाहता था। 

अखबार के अनुसार दोनों ने 11 घंटे, 33 मिनट और 18 सेंकेंड में करीब 300 किलोमीटर की दूरी तय कर सात धरोहर स्थलों का भ्रमण किया। 

पिछला रिकार्ड नीदरलैंड के दो व्यक्तियों ने बनाया था जिन्होंने 24 घंटे में अपना सफर पूरा किया था। 

ताहिर और अयान उत्तर प्रदेश में ताजमहल, आगरा का किला, फतेहपुर सिकरी, राजस्थान में केवलादेव राष्ट्रीय उद्यान एवं राष्ट्रीय राजधानी में हुमायूं का किला, लाल किला और कुतुब मीनार गये। उन्होंने इलेक्ट्रिक रिक्शा, ऑटो, कैब, सार्वजनिक बसें, ट्रेनें, मेट्रो और पैदल चलकर यह सफर तय किया। 
विज्ञापन


पिता-पुत्र दोनों ही एक टूर का हिस्सा थे जिसमें 22 साझेदार थे। इसका आयोजन भारत के एक्पीडिशंस एंड ट्रांसेंड एडवेंचर्स फर्म ने किया। 

ताहिर ने अखबार से कहा, ‘‘गर्मी और उमस की वजह से मैं बहुत थक गया और काफी हद तक अयान भी। लेकिन समय-समय पर तरल पदार्थ लेने से ऐसी स्थिति में मदद मिली।’’ 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें